एमपी के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अशोकनगर-भोपाल-सतना और कटनी से होकर चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, जानें शेड्यूल-रूट

समर स्पेशल ट्रेन : नागपुर-गया ट्रिप स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों पर ठहराव

MP Special Train 2024 : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारतीय रेलवे ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए अप्रैल से जुलाई के बीच कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसमें लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, नई दिल्ली-अशोकनगर स्पेशल और सूबेदारगंज-सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल समेत कई स्पेशल ट्रेनें शामिल है।

यह स्पेशल ट्रेन भोपाल, अशोकनगर ,ग्वालियर,सतना, कटनी, बीना, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। इन सभी ट्रेनों का शेड्यूल और रूट की जानकारी नीचे दी गई है। ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं

अशोकनगर-नई दिल्ली-अशोकनगर

  • गाड़ी संख्या 04004 नई दिल्ली-अशोकनगर 10 अप्रैल और 18 जुलाई ( कुल 02 फेरे ) को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी।फरीदाबाद, आगरा ,झांसी मंडल के ग्वालियर स्टेशन से होते हुए वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव लेते हुए दूसरे दिन सुबह 4 बजे अशोकनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर-नई दिल्ली 14 अप्रैल और 22 जुलाई ( कुल 02 फेरे) को अशोकनगर रेलवे स्टेशन से शाम 5:30 बजे प्रस्थान कर बीना रेलवे स्टेशन होते हुए झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 10:15 से 10:20 एवं ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 11:30 से 11:35 बजे ठहराव लेते हुए दूसरे दिन 7 बजे अपने गंतव्य नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
  • रास्ते में यह विशेष ट्रेन फरीदाबाद, पलवल, आगरा केंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन एवं बीना स्टेशनों पर ठहराव लेगी। इस गाड़ी में 18 सामान्य श्रेणी एवं 2 एस.एल.आर. श्रेणी सहित कुल 20 डिब्बे रहेंगे।

भोपाल-जबलपुर-कटनी से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 04151 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 अप्रैल 2024 से 28 जून 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 15:25 बजे प्रस्थान कर 21:05 बजे सतना, 22:20 बजे कटनी, 23:30 बजे जबलपुर और अगले दिन 03:25 बजे इटारसी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल 2024 से 29 जून 2024 तक प्रति शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन इटारसी 02.55 बजे, जबलपुर 06:15 बजे, कटनी 07:25 बजे, सतना 08:40 बजे और दोपहर 15:45 बजे पहुंचेगी।सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04121 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल 2024 से शुरू होगी और प्रत्येक गुरुवार को सूबेदारगंज स्टेशन से चलेगी। गुरुवार को सूबेदारगंज स्टेशन से 15.50 बजे प्रस्थान कर 22.10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई , अगले दिन 00.20 बजे बीना और 02.10 बजे भोपाल पहुंचेगी। भोपाल से रात्रि 02.20 बजे प्रस्थान कर प्रातः 04.00 बजे इटारसी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 04122 सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल 2024 से 01 जून 2024 तक (9 ट्रिप) हर शनिवार को सिकंदराबाद स्टेशन से चलेगी। शनिवार को सिकंदराबाद स्टेशन से 04.30 बजे प्रस्थान कर 19.45 बजे इटारसी, 21.30 बजे भोपाल से होकर 00.20 बजे बीना, 03.15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई से प्रस्थान कर 10.00 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी।
  • यह स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल 2024 से 30 मई 2024 तक चलेगी। इस अवधि के दौरान ट्रेन 09-09 यात्राएं पूरी करेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, भोपाल, इटारसी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, स्लीपर श्रेणी के 08, और 04 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर/डी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews