एक बार फिर चर्चा में मध्य प्रदेश की तहसीलदार अमिता सिंह, प्रियंका गांधी को लेकर किया विवादास्पद पोस्ट, बाद में दी सफ़ाई 

हालांकि पोस्टर वायरल होने के बाद अमिता सिंह की सफाई इस मामले को लेकर सामने आई है जिसमें वह यह कहती हुई नजर आ रही है कि मेरा मोबाइल मेरे पास नहीं पटवारी के पास में रहता है। 
एक बार फिर चर्चा में मध्य प्रदेश की तहसीलदार अमिता सिंह, प्रियंका गांधी को लेकर किया विवादास्पद पोस्ट, बाद में दी सफ़ाई 

Amita Singh On Priyanka Gandhi: अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाली मध्य प्रदेश की तहसीलदार अमिता सिंह एक बार फिर चर्चा में है। इस बार अमिता सिंह प्रियंका गांधी को लेकर किए गए अपने फेसबुक पोस्ट के कारण कांग्रेस के निशाने पर हैं। हालांकि यह पोस्ट उनके द्वारा नहीं किया गया है ऐसा अमिता का कहना है।

फेसबुक पर किया गया था यह पोस्ट 

अमिता सिंह के फेसबुक से एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट पुरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर टिप्पणी करती हुई नजर आ रही है। 

इस पोस्ट में उनके द्वारा प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की फोटो उनके द्वारा डाली गई है और साथ ही में हिंदू, कोलकाता, लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसी बातों का जिक्र किया गया है।

हालांकि पोस्टर वायरल होने के बाद अमिता सिंह की सफाई इस मामले को लेकर सामने आई है जिसमें वह यह कहती हुई नजर आ रही है कि मेरा मोबाइल मेरे पास नहीं पटवारी के पास में रहता है।

कांग्रेस ने लिया अमिता को आड़े हाथ

अमिता के इस पोस्ट को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के के मिश्रा ने अमिता सिंह को मानसिक कुपोषण से ग्रसित बताया है। मिश्रा ने अपने पोस्ट में पूछा कि जो कुछ तहसीलदार ने लिखा है क्या वह उचित है? केके मिश्रा ने अमिता सिंह को अपनी हैसियत और दायरे में रहकर नौकरशाह बने रहने की भी हिदायत दी है। कोलकाता के ऊपर संवेदनाएं व्यक्त करती हुई अमिता सिंह से के के मिश्रा ने सवाल किया है कि वह मणिपुर में हो रही घटनाओं के दौरान कहां थीं?

केके मिश्रा ने अमिता के इस पोस्ट को सरकारी सेवाओं में इजाफा अर्जित करने के इरादे से किए गए पोस्ट के रूप में बताया है।

के के मिश्रा के अलावा कांग्रेस के पूर्व मंत्रीअरुण यादव ने भी अमिताभ सिंह के इस पोस्ट पर आपत्ति जताई है और मुख्यमंत्री मोहन यादव से उन्हें हटाने की मांग की है। अरुण यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि “यह अमिता सिंह तोमर हैं जो गुना जिले की कुंभराज तहसील में तहसीलदार पद पर पदस्थ हैं, जिन्होंने बलिदानी परिवार की बेटी प्रियंका जी के खिलाफ अशोभनीय पोस्ट किया है ।

क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव जी इस अशोभनीय पोस्ट को सिविल सेवा आचरण के अनुकूल मानते हैं ?

अगर नहीं तो इन्हें तत्काल हटाया जाए ।”

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews