Driving Licence: नहीं है RTO ऑफिस जाने का समय, घर बैठे करें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन, ऐसी रहेगी पूरी प्रक्रिया

DRIVING

MP: ड्राइविंग लाइसेंस भारत में वाहन चलाने के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य है। यह न केवल एक अधिकृत दस्तावेज है जो आपको सड़क पर वाहन चलाने की अनुमति देता है बल्कि यह सुरक्षा और जिम्मेदारी का भी प्रतीक माना जाता है। बिना लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनी अपराध माना जाता है और इसके लिए जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है। मध्य प्रदेश सरकार ने नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा प्रदान की है। यह प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक और समय बचाने वाली है। यहां मध्य प्रदेश में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने का चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका दी गई है:

चरण 1: आवश्यक दस्तावेज जमा करें

आधार कार्ड या वोटर आईडी या पासपोर्ट, पैन कार्ड, आवेदक का निवास प्रमाण (जैसे बिजली बिल, राशन कार्ड, आधार कार्ड), मेडिकल सर्टिफिकेट (फॉर्म 1 और फॉर्म 1A) किसी पंजीकृत चिकित्सक द्वारा जारी, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, पासपोर्ट आकार के फोटो (4), ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क

चरण 2: परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाएं

1. मध्य प्रदेश परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://parivahan.gov.in/parivahan/

2. इसके बाद मेनू पर जाएं और Online Services विकल्प का चुनाव करें।

3. इसके बाद Driving Licence Related Service को चुन लें।

4. फिर अपने राज्य एमपी का चुनाव करें।
driving

चरण 3: Driving Licence Dashboard में Apply For Driving Licence विकल्प का चुनाव करें

1. जब आप अप्लाई फॉर ड्राइविंग( Apply For Driving Licence) लाइसेंस के विकल्प पर क्लिक करेंगे तब उसके बाद एक नया पेज खुलेगा।

2. जो नया पेज खुलेगा उस पर आपको Driving Licence Application Stages की जानकारी मिलेगी।

3. सभी आवश्यक जानकारी ध्यान से भरें, जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, संपर्क जानकारी (ईमेल, मोबाइल नंबर), रक्त समूह, आधार संख्या, दस्तावेज अपलोड में (Document Upload): आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण, मेडिकल सर्टिफिकेट, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, पासपोर्ट आकार के फोटो।
driving

driving licesens

चरण 4: Driving License Application Form को भरें

1. अब जो नया पेज खुलेगा वहां आपको लर्नर लाइसेंस और जनरेट थी डालना है।

2. इसके बाद अपना Permanent Driving License के आवेदन फार्म को भलीभांति करें।

3. इसके बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस की फीस का भुगतान करना है जो कि आप ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
driving

चरण 5: Driving License Test Appointment Book करें

1. अब आपने आवेदन फॉर्म भर दिया है। इसके बाद ड्राइविंग टेस्ट के लिए आपको एक डेट बुक करनी होगी।

2. अपने द्वारा चुनी गई डेट और समय के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए पहुंच जाए।

3. जब आप इस टेस्ट में पास हो जाएंगे तब आपके पति पर ड्राइविंग लाइसेंस भेज दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पात्रता

मध्यप्रदेश में ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए, आवेदक को निम्नलिखित योग्यता पूरी करनी होगी जैसे बिना गियर वाले वाहन (जैसे मोटरसाइकिल, स्कूटर) के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष। गियर वाले वाहन (जैसे कार, ट्रक): न्यूनतम आयु 18 वर्ष। आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए। आवेदक को ड्राइविंग करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। उन्हें किसी भी ऐसी बीमारी या विकार से पीड़ित नहीं होना चाहिए जो उन्हें सुरक्षित रूप से वाहन चलाने से रोकता है। आवेदक को परिवहन विभाग द्वारा आयोजित दृष्टि परीक्षण उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक को सड़क नियमों और यातायात संकेतों का ज्ञान होना चाहिए। आवेदक को मध्यप्रदेश का निवासी होना चाहिए।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews