Transfer: मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का हुआ तबादला, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

transfer news

MP Transport Department Transfer: चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में अलग-अलग विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हो रहे हैं। परिवहन विभाग ने 3 अक्टूबर यानि आज अधिकारियों के तबादले की सूची जारी कर दी है। कुल 11 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में कार्यरत सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हृदेश यादव को धार ट्रांसफर किया गया है। इससे पहले उनका प्रस्तावित पद शिवपुरी था लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया है। बुरहानपुर के नए अतिरिक्त प्रभार जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे को बनाया गया है।

इंदौर में कार्यरत कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बरखा गौड़ को आगर मालवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबलपुर कार्यालय सम्भागीय उप परिवहन आयुक्त संतोष पॉल को जिला परिवहन अधिकारी के रूप में उमरिया ट्रांसफर किया गया है।

अशोकनगर के नए प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी दीपक कुमार भलावी होंगे। नर्मदापुरम का प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पद की जिम्मेदारी प्रमोफ कापसे को दी गई है। रंजना कुशवाह को प्रमोट करते हुए शिवपुरी जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है। नीचे पूरी सूची दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews