MP Weather Forecast: उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठिठुरन दिनों दिन बढ़ने लगी है।पिछले 2-3 दिनों से अनूपपुर और बालाघाट में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर और शहडोल संभाग के कई जिलों में कोल्ड वेव चल रही है।नवंबर के पहले हफ्ते में इंदौर में 25 साल में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई है। भोपाल में लगातार 7 रातों से तापमान 9 डिग्री से नीचे बना हुआ है। जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में भी न्यूनतम तापमान लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बना रहने वाला है।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में जम्मू- कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थित है। उत्तर हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थित ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण अब कम स्पष्ट हो गया है।इसके असर से हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है जिससे रात का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।फिलहाल इस तरह की स्थिति अभी तीन दिनों तक और बनी रह सकती है।पूरे हफ्ते मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा कहीं भी बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।
आज शुक्रवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
- भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में तीव्र शीतलहर
- शाजापुर, सीहोर, देवास, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जैसे जिलों में शीतलहर का अलर्ट
गुरुवार को कहां कैसा रहा मौसम
- भोपाल, इंदौर, राजगढ़ में तीव्र शीतलहर चली।
- सीहोर, शाजापुर, रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं शिवपुरी में शीतलहर का प्रभाव रहा।
- राजगढ़ में रात का सबसे कम 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
- दिन का सबसे अधिक 31 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।
MP Weather Forecast till 17 November







