मध्य प्रदेश के मौसम पर अपडेट, आज कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी,पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

19-20 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना रहेगा, इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।
MP Weather

MP Weather Alert :मध्य प्रदेश में आज बुधवार को भी गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज बुधवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, सागर और ग्वालियर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, वही रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए सतना, रीवा, सीधी और भोपाल के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।19-20 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना रहेगा, इसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।22 सितंबर से देश से धीरे धीरे मॉनसून के विदा होने का दौर शुरू हो सकता है।

आज इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश

  • मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी में बिजली के साथ मध्यम बारिश तो श्योपुर कलां, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, हरदा , शिवपुरी, टीकमगढ़, पन्ना, सागर में हल्की बारिश के आसार है।
  • विदिशा, अशोक नगर, दतिया, भिंड, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में गरज, बिजली के साथ अति बारिश ।
  • भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, आगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, मऊगंज, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, निवाड़ी और मैहर जिलों में गरज, बिजली और भारी बारिश की चेतावनी जारी ।
  • हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, नीमच, पांढुर्णा जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा का अलर्ट ।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

राज्य में औसतन 40.4 इंच बारिश हो चुकी है।श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है, जो 195% है। मंडला में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जो 55.6 इंच है, लेकिन सबसे कम रीवा में 24 इंच बारिश दर्ज की गई है। छतरपुर, शहडोल सीहोर और शाजापुर में 90 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है।भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायेसन, ग्वालियर, रतलाम, उमरिया, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर समेत 35 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। आने वाले दिनों में तेज बारिश होती है तो अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो जाएगी।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है।
  • मानसून द्रोणिका देहरादून, उरई से गहरे अवदाब के क्षेत्र से गोपालपुर से होते हुए
  • बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।
  • अवदाब के क्षेत्र के कमजोर पड़कर बुधवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है, जिसके उत्तरी एमपी एवं उससे लगे दक्षिणी यूपी की तरफ बढ़ने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews