मध्य प्रदेश मौसम : मंगलवार को 35 जिलों में मेघगर्जन और बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज आंधी, जानें IMD का ताजा अपडेट

मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 23-24 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 21 मई को अरब सागर में एक चक्रवात बनने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
MP Weather

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के चलते मध्य प्रदेश में इस हफ्ते बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इस दौरान 50KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।अरब सागर में एक चक्रवात बनने से 21 से 23 मई को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

आज मंगलवार को 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को इंदौर, भोपाल, गुना सागर, छिंदवाड़ा सहित 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इस बार 25 मई से नौपता शुरू हो रहा है जो 2 मई तक चलेगी, लेकिन अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते इस बार नौतपे में गर्मी कम रहेगी और बूंदाबांदी की स्थिति बनी रहेगी।

24 घंटे बाद एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

वर्तमान में मध्य हरियाणा एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और पंजाब, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। पश्चिमी विदर्भ और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक और दक्षिणी गुजरात और उससे लगे अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात मौजूद है।21 मई को अरब सागर के कर्नाटक तट पर एक चक्रवात से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में 23 मई तक बारिश/आंधी/हीटवेव

20 मई मंगलवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच में बारिश ,हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।

21 मई बुधवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर,रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश /तेज आंधी ।

22 मई गुरूवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश/हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।

23 मई शुक्रवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews