MP Weather : 25 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, चलेगी हवा-आंधी, बिजली गिरने चमकने की संभावना, 24 जून को दस्तक देगा मानसून!

आज शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, बिजली गिरने चमकने का भी अनुमान है।
MP Weather

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। अगले 2-3 दिनों में मानसून गति पकड़ेगा और महाराष्ट्र को पार करते हुए बालाघाट के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। लेकिन इसके पहले प्री मानसून गतिविधियों के चलते प्रदेश में बारिश होती रहेगी।अगले 24 घंटे में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के संकेत हैं। आज शुक्रवार को 25 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी के साथ तेज हवाएं चलेगी। इस दौरान ओलावृष्टि होने का भी अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश-बिजली और आंधी का अलर्ट

  • निवाड़ी के ओरछा, सिवनी, डिंडोरी, कटनी, अनूपपुर, मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने चमकने की चेतावनी।इन इलाकों में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
  • भिंड, दतिया में मध्य में गरज के साथ आंधी-ओलावृष्टि ।
  • सागर, दमोह, टीकमगढ़, पांढुर्णा, बालाघाट, रतनगढ़, मुरैना, ग्वालियर, मंडला के कान्हा, जबलपुर के भेड़ाघाट, शहडोल के बाणसागर बांध, सीधी, उमरिया, मैहर, रीवा और सिंगरौली, गुना, सतना के चित्रकूट, छतरपुर के खजुराहो, दक्षिण-पूर्व छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दक्षिणी पन्ना और पूर्वी नरसिंहपुर,पूर्वी राजगढ़, विदिशा, रायसेन, उत्तरी शिवपुरी, उत्तरी श्योपुरकलां, बैतूल, खंडवा, बड़वानी में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी ।
  • बड़वानी, खरगोन, देवास, सीहोर, विदिशा, शिवपुरी, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।
  • इंदौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, श्योपुरकलां, मुरैना, छतरपुर, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक के साथ बारिश ।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पर बना हुआ है। पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तरी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने के साथ ही हवाओं का रुख भी दक्षिणी बना हुआ है। हवाओं के साथ लगातार नमी आ रही है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने लगी है।
  • आज शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, बिजली गिरने चमकने का भी अनुमान है।अगले तीन से चार दिन तक शहर में यह स्थिति बरकरार रहेगी।प्रदेश में 24 जून तक और इंदौर ग्वालियर जबलपुर में 26 जून के बाद ही मानसून के आने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews