MP Weather : कई वेदर सिस्टम एक्टिव, 13 जिलों में भारी बारिश-तेज हवा का अलर्ट, मेघगर्जन- बिजली गिरने चमकने के आसार, पढ़े मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश विभाग ने आज शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है> इसके साथ ही सभी जिलों में आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। आज आपके जिले में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, आईए जानते है..
IMD Weather Update

MP Weather Alert : चक्रवाती सिस्टम, मानसून ट्रफ और मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते मध्य प्रदेश में आज 5 जुलाई को भी 2 दर्जन जिलों में भारी बारिश , मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 7 जुलाई को प्रदेश में फिर एक नया स्ट्रॉन्ग सक्रिय होनेे जा रहा है, जिसके कारण 8 जुलाई को प्रदेश भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर, और ग्वालियर संभाग में कई जगह पर बहुत भारी वर्षा की संभावनाएं  है।

आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को श्योपुर कलां , नीमच , गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, मंदसौर और रतलाम में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
  • दतिया, अशोकनगर, आगर, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन/ सांची, उज्जैन, धार, अलीराजपुर, सागर, दमोह, नर्मदापुरम, झाबुआ, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, छतरपुर/ खजुराहो, निवाड़ी/ ओरछा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और छिंदवाड़ा में भी बिजली गिरने की संभावना है।
  • आगर मालवा, गुना, शिवपुरी, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां सहित स्थानों के लिए वज्रपात, तेज हवाएं तेज वर्षा ।
  • भोपाल, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, अशोक नगर, ग्वालियर, दतिया, सिवनी, मंडला, सागर, छतरपुर में वज्रपात, तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी ।
  • शहडोल, अनुपपुर, सीधी, सिंगरौली, धार, शाजापुर, भोपाल, पचमढ़ी, उत्तरी सीहोर, बैतूल, खंडवा में आधी रात को बिजली के साथ हल्की आंधी ।

वर्तमान में एक्टिव है कई मौसम प्रणालियां

अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। वर्तमान में हवाओं का रुख भी दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, उरई, चुरु, पुरुलिया से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।इस चक्रवात से लेकर उत्तर प्रदेश से होकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इस चक्रवात से लेकर कर्नाटक तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। 7 जुलाई को एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने वाला है, ऐसे में 8 जुलाई से वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews