MP Weather : 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं, इन शहरों में गर्मी का असर, एक हफ्ते बाद मानसून की एंट्री, जानें IMD ताजा अपडेट

आज शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इधर, मानसून के 12 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की भी संभावना बन रही है।
MP Weather update

MP Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस  समेत अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के चलते नमी आ रही है और मौसम बदल गया है ।आज शुक्रवार को 37 जिलों मेंगरज चमक के साथ बारिश आंधी की संभावना जताई गई है,वही एक दर्जन शहरों में लू और गर्मी का असर बरकरार रहने का अनुमान है।प्री मानसून की गतिविधियों में तेजी आने से अगले हफ्ते तक दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रदेश में एंट्री का अनुमान है।

आज इन शहरों में बारिश का अलर्ट

  • सीहोर, बुरहानपुर, देवास ,दतिया, सीधी, रीवा, मऊगंज, निवाड़ी, भोपाल, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, शाहजहांपुर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, शिवपुर कला, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर और पांढुर्णा जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट । यहां 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • छिंदवाड़ा, विदिशा ,भोपाल, सीहोर, रायसेन, सांची, नर्मदापुरम,सिवनी में भी बिजली के साथ हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा।दतिया, ग्वालियर, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, रीवा, मऊगंज और निवाड़ी में लू चलने का येलो अलर्ट ।

एक हफ्ते बाद मानसून की दस्तक

मध्य प्रदेश में 12 से 18 जून के बीच कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है। इस बार दक्षिणी हिस्से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।इसके बाद यह रफ्तार पकड़कर 20 जून तक भोपाल ,22 जून तक इंदौर और 24 जून तक उज्जैन संभाग में मानसून के पहुंचने के बाद ग्वालियर-चंबल में जून अंत तक पहुंच सकता है। इस साल प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। जून से सितंबर यानी चार महीने के मानसूनी सीजन में प्रदेश में 104 से 106% तक बारिश होने का अनुमान है। अगर ऐसी बारिश हुई तो यह सामान्य से अधिक 4 से 6% ज्यादा होगी।

एक साथ 5 मौसम प्रणालियां सक्रिय

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय है। अफगानिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा का चक्रवात पश्चिमी-उत्तर बना है, यह उत्तरी गुजरात पर भी एक चक्रवाती हवा का घेरा बन रहा है। एक द्रोणिका पश्चिमी उत्तर प्रदेश से झारखंडा होते हुए बांग्लादेश तक जा रही है। इस वजह से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में नमी आ रही है और हवाओं का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इसके असर से शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों बारिश आंधी का अनुमान है। इधर, मानसून के 12 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की भी संभावना बन रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews