48 घंटों में फिर बदलेगा MP का मौसम, शुरू होगा तेज वर्षा का दौर, आज 29 जिलों में बारिश-वज्रपात की चेतावनी, जानें IMD का नया अपडेट

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को धार, अलीराजपुर और बड़वानी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं उज्जैन-देवास समेत 29 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
MP Weather update

MP Weather Update : मौसम प्रणालियों के कमजोर होने से मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है,ऐसे में अगले 2 दिन तेज बारिश की बजाय रिमझिम का दौर चलेगा। आज 2 दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इधर, 29-30 अगस्त से फिर एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने वाला है, ऐसे में सितंबर में भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी क्षेत्र से होकर एक ट्रफ लाइन गुजर रही है।पूर्वी राजस्थान में गहरा अपवाद और बंगाल में अति कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में गुजरात, पाकिस्तान और कच्छ तक इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। 29-30 अगस्त को एक कम दबाव को सिस्टम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाला है, इससे पूरे मध्य प्रदेश में फिर अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा।

मंगलवार को इन जिलों में Rain Alert

  • मंगलवार को धार, रीवा , शहडोल, सागर,अलीराजपुर और बड़वानी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिशl को लेकर ऑरेंज अलर्ट
  • छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया और कटनी में बिजली, मध्यम गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
  • ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, विदिशा, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर,छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, अमरकंटक, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, बड़वानी धार, खरगोन, मुरैना में हल्की बारिश ।
  • छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, बालाघाट, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, सिवनी, दतिया, अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, शाजापुर, देवास में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
  • इंदौर, भोपाल, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मौसम साफ रहेगा।

29-30 अगस्त को इन शहरों में Heavy Rain

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 अगस्त को प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है लेकिन बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। 29-30 अगस्त से फिर एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा, ऐसे में 29 और 30 अगस्त को 20 जिलों सागर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, दमोह, बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा और रायसेन में तेज बारिश होने की संभावना है। वही भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews