MP WEATHER : फ़ीके पड़े ठंड के तेवर, 3 दिन बाद बारिश के आसार, देखें अपने शहर का हाल

MP WEATHER : फ़ीके पड़े ठंड के तेवर, 3 दिन बाद बारिश के आसार, देखें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर भारत में प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश (MP Weather Update 23 December 2021) में ठंड तो है लेकिन असर थोड़ा कम होने लगा है और लोग राहत महसूस करने लगे हैं।  मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी रात का तापमान बढ़ेगा जिससे सर्दी से राहत मिलेगी। लेकिन 24 और 26 दिसंबर को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाएंगे और कहीं कहीं बारिश भी होगी जिससे ठंड फिर बढ़ जाएगी।

ठंड के गर्म और नरम रुख को देखते हुए मध्य प्रदेश में अभी हालात बहुत जल्दी सामान्य होते दिखाई नहीं दे रहे।  मौसम विभाग के मुताबिक अभी वर्तमान में उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) मौजूद हैं और आने वाले 24 और 26 दिसंबर को दो पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होंगे जिससे राजस्थान में बनने वाले प्रति चक्रवात के असर से वातावरण में नमी आएगी।  मौसम की नमी से मध्य प्रदेश (MP Weather Update 23 December 2021) में बादल छाएंगे और कहीं कहीं बौछार के रूप में बारिश होगी।  सुबह के समय घना कोहरा भी होगा लेकिन 30 दिसंबर के बाद मौसम साफ़ होने लगेगा।

ये भी पढ़ें – MP Corona: आज फ़िर 19 पॉज़िटिव, एक्टिव केस 170 पार, ओमिक्रोन को लेकर सरकार अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में मध्य प्रदेश का मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहा। सिवनी में शीतलहर का प्रभाव रहा, सिवनी और नरसिंहपुर में दिन में बहुत ज्यादा ठंडक रही।  प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस उमरिया, रीवा, मंडला, नौगांव में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी चमकी, सोने की चमक हुई कम, जानिए ताजा रेट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews