MP Weather: मध्य प्रदेश में सूरज ने बरसाई आग, 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, इन स्थानों पर गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मध्य प्रदेश में मौसम के दो अंदाज देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ देश के अधिकांश हिस्से में भीषण गर्मी का दौर देखा जा रहा है। वहीं प्रदेश की कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी अपना कहर बरपाती नजर आ रही है। कई जिलों में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है और शाम होने तक भी गर्म हवाएं चल रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में जहां भीषण गर्मी देखने को मिल रही है तो वहीं कुछ इलाके ऐसे भी है जहां बारिश का दौर जारी है।

मंगलवार का मौसम

मंगलवार के मौसम की बात करें तो कई जगह बारिश का असर देखने को मिला। रतलाम, नौगांव, गुना, ग्वालियर, उज्जैन जैसे जिलों में पारा 44 से 45 डिग्री तक दर्ज किया गया। इन जगहों पर लू का असर भी देखने को मिला।

बना हुआ है पश्चिमी स्ट्रोक

बता दे कि पाकिस्तान में इस समय पश्चिम स्ट्रोक बना हुआ है। इसके अलावा हरियाणा का नॉर्थ साउथ स्ट्रोक महाराष्ट्र तक पहुंचता है। इस वजह से आने वाले 24 घंटे में पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, चंबल, निवाड़ी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है।

आंधी तूफान की आशंका

हीटवेव और बारिश के साथ प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में आंधी तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शिवपुरी, अशोकनगर, मैहर, छिंदवाड़ा के साथ कुछ अन्य स्थानों पर तापमान कम होने और आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है।

इन जगहों पर चलेगी लू

मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है। उसके मुताबिक ग्वालियर, गुना, राजगढ़, टीकमगढ़ और शिवपुरी में लू का प्रकोप देखने को मिलने वाला है। कहीं पर तीव्र तो कहीं कम लू देखने को मिलेगी। यह अनुमान 24 और 25 मई से प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए जारी किया गया है।

यहां होगी बारिश

प्रदेश भर में भारी गर्मी के अलावा बारिश का असर भी देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में बारिश के चेतावनी जारी की है। रतलाम, कटनी, मुरैना, धार, दतिया, पन्ना, भिंड, खंडवा, नर्मदापुरम, देवास, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, छतरपुर, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, डिंडोरी, उमरिया, सिंगरौली, मंदसौर, शहडोल, सागर, मंडला, नीमच, मैहर, पांढुर्णा, सिंगरौली, सीधी, रीवा और दमोह में बारिश हो सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews