MP में 3 दिन झमाझम वर्षा, आज 40 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने लगातार बारिश के कारण आज शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों और शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक अवकाश घोषित किया है।25 अगस्त को रविवार है और सोमवार को भी जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा।
Indore Heavy Rain

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है, जिसके चलते अगले 3-4 दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ के चलते आज शनिवार को 45 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है

25 से 27 अगस्त तक स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम और साइक्लोनिक की एक्टिविटी रहेगी, जिसके असर से 24 और 25 अगस्त को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, चंबल, ग्वालियर, सागर संभाग के 40 जिलों में भारी बारिश होने के आसार है। इधर, बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त को कम दवाब क्षेत्र सक्रिय होने बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।वही भोपाल में भदभदा-केरवा डैम के गेट खोले गए है।

MP के इन जिलों में आज Heavy Rain Alert

  • सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मंडला , डिंडोरी, जबलपुर , कटनी, हरदा, शाजापुर, आगर मालवा, गुना और शिवपुरी में बिजली के साथ भारी बारिश ।
  • इंदौर, देवास, उज्जैन, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, देवास, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश।
  • राजगढ़ में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
  • भोपाल, ग्वालियर, नीमच, अलीराजपुर, खंडवा, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, खंडवा, नरसिंहपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और जबलपुर में भी तेज बारिश।
  • छतरपुर, पन्ना, दमोह, सतना, मैहर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, रीवा, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, खंडवा, श्योपुर में टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, अशोकनगर, भोपालढ, विदिशा, रायसेन, सीहोर, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी में हल्की आंधी के साथ बिजली।
  • देवास, इंदौर, उज्जैन, धार/मांडू, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, मुरैना और ग्वालियर में भी बारिश की संभावना ।

25 अगस्त को इन जिलों में RAIN Alert

एमपी मौसम विभाग ने 25 अगस्त को इंदौर, देवास, सिवनी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अनूपपुर और सागर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और बालाघाट में भी गरज चमक के साथ तेज बारिश स्थिति बनी रहेगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया बनने से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है।बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और अरब सागर एवं उससे लगे महाराष्ट्र कोस्ट में भी एक कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है।साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है, ऐसे में 26-27 अगस्त तक प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर चलता रहेगा।खास करके पश्चिमी हिस्से में वर्षा का असर ज्यादा रहेगा। इंदौर, उज्जैन संभाग समेत अन्य हिस्सों में ज्यादा बारिश के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews