मध्य प्रदेश मौसम ताजा अपडेट: आज कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट, तापमान पहुंचा 45 डिग्री के करीब, जल्द एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

आज मंगलवार को इंदौर, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग में लू चल सकती है।भोपाल, उज्जैन, सागर और जबलपुर संभाग में भी गर्मी का असर रहेगा।
MP Weather

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में तापमान के बढ़ते ही अब गर्मी का अहसास होने लगा है। कई जिलों में हीटवेव का भी असर देखा जा रहा है। फिलहाल इस हफ्ते प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क व साफ बना रहेगा। कहीं भी बादल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

आज मंगलवार को भोपाल, उज्जैन, सागर और जबलपुर संभाग में गर्मी का असर तेज रहेगा और हीटवेव चलने का भी अनुमान है।सोमवार को दो दर्जन से अधिक शहरों में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा। सीधी (Sidhi) में तापमान 44 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।सतना में 43.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 43.5 डिग्री, नौगांव में 43.2 डिग्री, रीवा में 43 डिग्री दर्ज किया गया।

MP Weather : 3 दिन प्रदेश में लू का अलर्ट

  • 22 अप्रैल : नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा,राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सीधी में लू चलने की संभावना। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के अन्य जिलों में भी तेज गर्मी।
  • 23 अप्रैल : रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, श्योपुर, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सीधी में लू चल सकती है।
  • 24 अप्रैल: श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सीधी में लू चल सकती है।

एमपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विभोक्ष बना हुआ है। राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। उत्तर-पश्चिम से प्रदेश में गर्म हवा भी आ रही है जिसके चलते तापमान में वृद्धि, तेज धूप और हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। 24 अप्रैल तक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आने से प्रदेश में तापमान में और वृद्धि होगी और सूरज के तेवर तीखें होंगे।
  • अप्रैल के चौथे सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है।मई में भी 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान है।

MP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews