Hindi News

MP Weather: उत्तरी हवाओं ने मध्य प्रदेश में बढ़ाई ठंड, दिन और रात के तापमान में आई गिरावट, जानें मौसम का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
उत्तर भारत से आ रही हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। जेट स्ट्रीम हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान गिर गया है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने और ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया है।
MP Weather: उत्तरी हवाओं ने मध्य प्रदेश में बढ़ाई ठंड, दिन और रात के तापमान में आई गिरावट, जानें मौसम का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर अपने अंदाज बदल रहा है। इतने दिनों से जहां तापमान में वृद्धि होने के कारण गर्मी बढ़ गई थी। वहीं अब जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। तापमान गिरते ही एक बार फिर सर्दी का असर नजर आने लगा है। न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी भोपाल में इस वजह से ठंड बढ़ गई है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में उत्तर पूर्वी और जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इन हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री से नीचे आ चुका है। आने वाले 24 घंटे में रात और दिन का तापमान और भी कम होने की संभावना जताई जा रही है। दिन के समय ठंडी हवाएं चलने लगी हैं और रात में भी तापमान कम हो रहा है।

हवाओं ने गिराया तापमान (MP Weather)

राजधानी भोपाल के अलावा राजगढ़ और गुना में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। यहां दिन के समय हल्की ठंड और रात और सुबह को ठंड का असर नजर आ रहा है। हवाओं का रुख बदलने की वजह से दिन और रात का पारा ढल रहा है। बीते कुछ दिनों से जहां लोगों को सर्दी से राहत मिली थी तो अब एक बार फिर सर्दी पड़ने लगी है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। भोपाल और ग्वालियर संभाग में यह गिरावट 2.3 से 3.5 डिग्री सेल्सियस तक रही। जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव की वजह से ही हो रहा है।

कहां तापमान का कैसा हाल

प्रदेश में सबसे कम तापमान जहां रहा उसमें शाजापुर का गिरवर शहर शामिल है। यहां पारा 7 डिग्री सेल्सियस देखा गया। अशोकनगर में यह 7.4 डिग्री, पचमढ़ी राजगढ़ में 7.6 डिग्री, सीहोर में 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।

क्यों चल रही हवा

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में परिवर्तन आया है। यह उत्तर भारत से गुजर चुका है जिसके बाद पहाड़ी इलाकों और उत्तर के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहां से यहां आ रही ठंडी हवा दिन और रात के तापमान में गिरावट का कारण बन रही है। आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं की वजह से मौसम और भी सर्द होने का अंदाज लगाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews