MP Weather: उज्जैन-इंदौर समेत मध्य प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना

मध्य प्रदेश के मौसम में इस समय बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। बेमौसम हुई बारिश ने राज्य के कई इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं कुछ इलाकों में गर्मी कहर बरपा रही है।
MP Weather update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते दो दिनों से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के कई हिस्से में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने को मिल रहा है। उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सतना समेत कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश देखी गई। यहां गरज चमक के साथ बारिश हुई।

एक तरफ जहां बारिश अपना असर दिखा रही है तो दूसरी तरफ गर्मी का कहर भी देखने को मिल रहा है। गुना, शिवपुरी, नौगांव जैसे इलाके गर्मी में तपते हुए दिखाई दिए। यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। शुक्रवार यानी कि आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम में आ रहा बदलाव

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन और चक्रवाती मौसम की वजह से अचानक से मौसम में आया यह परिवर्तन दिखाई दे रहा है। 26 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा इसके बाद मौसम में भारी परिवर्तन होगा।

यहां बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, झाबुआ, अलीराजपुर, रतलाम, बड़वानी, आगर मालवा, धार, कटनी, पन्ना, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, बैतूल, शिवपुर, मुरैना, टीकमगढ़, बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, सीहोर, विदिशा, निवाड़ी और छतरपुर में बारिश और तूफान का दौर देखा जाएगा।

कई जिलों में बढ़ा तापमान

गुरुवार को नौगांव में सबसे ज्यादा गर्मी देखने को मिली। यहां का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद शिवपुरी और गुना में 42 डिग्री टेंपरेचर देखने को मिला। खजुराहो, सीधी, टीकमगढ़, सतना, रीवा, दमोह में भी मौसम में गर्मी नजर आई। आज भी कई जिलों में तापमान में वृद्धि हो सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews