मध्य प्रदेश मौसम : मंगलवार को 38 जिलों में बारिश के साथ तेज हवा का अलर्ट, कब आएगा मानसून ? पढ़े IMD का अपडेट

आज मंगलवार को 7 संभागों के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है।
mp Weather Update

MP Weather Alert: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश में 16 मई तक बारिश बादल का दौर बना रहेगा।मंगलवार को 7 संभागों के 38 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

आज रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में मौसम साफ रहेगा ।इस हफ्ते उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में आंधी-बारिश के साथ गर्मी का असर भी बना रहेगा।सोमवार को सबसे गर्म खजुराहो रहा। जहां तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां है सक्रिय

वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर गुजरात से अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से लगातार नमी आ रही है जिसके असर से 16 मई तक मौसम बदला रहेगा।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी रहेगी।

पूरे हफ्ते जारी रहेगा मध्य प्रदेश में बारिश आंधी का दौर

13 मई मंगलवार: भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड,मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में आंधी-बारिश का अलर्ट।

14 मई बुधवार: भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अशोकनगर, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर,, खंडवा, देवास, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़ में आंधी चलने के साथ बारिश।

15 मई गुरूवार: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बादल/तेज आंधी/ बारिश।

16 मई शुक्रवार: भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़,शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना में आंधी/बारिश की चेतावनी।

कब होगी एमपी में मानसून की एंट्री?

देश में इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में प्रवेश करेगा। इस हिसाब से मध्य प्रदेश में 15 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।यह मानसून पूर्वी क्षेत्र से प्रवेश करेगा चुंकी केरल में पहुंचने के बाद प्रदेश में मानसून को पहुंचने में 15 से 18 दिन लगते है। इस बार मानसून सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews