मध्य प्रदेश मौसम : आज सोमवार को 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-वज्रपात-तेज हवा के भी आसार, जानें अपने शहर का ताजा हाल

अगले चार दिन 10 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। पूर्वी हिस्से में सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा।
MP Weather

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार को 3 दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।जलस्तर बढ़ने से जबलपुर में बरगी डैम के 9 गेट खोल दिए गए और नर्मदा नदी के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया।उमरिया में भी जोहिला डैम के 4 गेट खोले गए, गांवों से संपर्क टूट गया है। शहडोल रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गया, इससे ट्रेनें लेट हुईं। कटनी में भी नदी-नाले उफान पर हैं।

सोमवार-मंगलवार को  फिर रीवा, शहडोल, जबलपुर व सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है।आज सोमवार को 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खास करके सिवनी-बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • सोमवार 7 जुलाई: जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट । मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश ।अन्य जिलों में बारिश का दौर।
  • मंगलवार 8 जुलाई: छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट । विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, राजगढ़, देवास, गुना, सीहोर, अशोकनगर, शिवपुरी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, जबलपुर, कटनी, रीवा, सीधी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश ।
  • बुधवार 9 जुलाई: इंदौर, देवास, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन,खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, सिवनी, डिंडौरी, अनूपपुर, कटनी और उमरिया में भारी बारिश ।
  • गुरूवार 10 जुलाई: विदिशा में अति भारी बारिश का अलर्ट ।ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, जबनपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर, देवास, रतलाम और उज्जैन में भारी बारिश ।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मानसून द्रोणिका वर्तमान में सूरतगढ़, सिरसा, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, बांकुरा, दीघा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।पश्चिम बंगाल और उससे लगे ओडिशा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबद्ध चक्रवात दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ झुका हुआ है जिसके झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ने की संभावना है।उत्तर-पूर्व अरब सागर से उत्तर गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो मप्र, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी झारखंड से होते हुए कम दबाव के क्षेत्र तक जा रही है। इस मौसम प्रणालियों के असर से पूरे प्रदेश में हल्की से भारी बारिश का दौर जारी है।

MP Weather Forecast till 10 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews