Hindi News

MP Weather: मध्य प्रदेश में सुस्त पड़े सर्दी के तेवर, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाया तापमान, जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। आने वाले दिनों में एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिलेगा।
MP Weather: मध्य प्रदेश में सुस्त पड़े सर्दी के तेवर, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाया तापमान, जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कड़ाके की ठंड में कमी आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई जिले भीषण ठंड की चपेट में थे लेकिन अब अचानक ठंड का असर कम हो गया है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है और कोहरे का असर कम हुआ है।

बता दें कि प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ अलग-अलग स्थान पर सक्रिय हैं। इनकी वजह से हवाओं का रुख बदल गया है। बर्फीली हवाओं की दिशा बदलने की वजह से दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिली है और ठंड का असर कम हो गया है। सोमवार और मंगलवार को तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिलने वाला है।

ठंड और कोहरे की मार (MP Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक अभी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड का असर कम हुआ है लेकिन यह ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। अभी भी प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। ग्वालियर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता लगभग शून्य रही। रीवा और टीकमगढ़ में भी कोहरे का असर इसी तरह का देखने को मिला। तापमान में फिलहाल हो रही वृद्धि जल्दी गिरावट की ओर जाएगी और एक बार फिर ठंड का असर तेज होगा।

यहां बढ़ा तापमान

प्रदेशों में तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। खंडवा और खरगोन सबसे ज्यादा गर्म रहे और यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मापा गया। भोपाल 26 डिग्री, ग्वालियर 27 डिग्री, इंदौर 28.8, उज्जैन 29.2, दमोह 27 और जबलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग में आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम का क्या हाल रहेगा इस बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक कुछ जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर में घना कोहरा दिखाई देने वाला है। मऊगंज, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, सतना, रीवा, सिंगरौली जैसे जिलों में मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews