Hindi News

MP Weather : आज से बदलेगा प्रदेश में मौसम, ग्वालियर-चंबल में बढ़ेगी ठंड, कई हिस्सों में चलेगी सर्द हवाएं, इन इलाकों में बूंदाबांदी के संकेत, पढ़े IMD का नया अपडेट

Written by:Rishabh Namdev
Last Updated:
नवंबर के अंत में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। जबकि दिसंबर के मध्य में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का अंदेशा लगाया जा रहा है। बीते दिन प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।
MP Weather : आज से बदलेगा प्रदेश में मौसम, ग्वालियर-चंबल में बढ़ेगी ठंड, कई हिस्सों में चलेगी सर्द हवाएं, इन इलाकों में बूंदाबांदी के संकेत, पढ़े IMD का नया अपडेट

MP Weather Update : नवंबर के मध्य में अब प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है। जैसे-जैसे यह महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे ही ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। दरअसल बीते दो दिनों में पंचमढ़ी के तापमान में गिरावट दिखाई दी है। यह पिछली दो रातों से 8.8 और 9.6 डिग्री रहा है। इस महीने के अंत तक इसमें बड़ी गिरावट आ सकती है। वहीं नवंबर में प्रदेश में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि महीने के अंत में ग्वालियर चंबल के इलाके में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में ठंड का ज्यादा असर दिखाई दे सकता है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रात के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही नवंबर के बढ़ने के साथ ही ग्वालियर, भिंड और निवाड़ी क्षेत्र में कोहरा भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि 20 नवंबर तक यह मौसम बना रहेगा। वहीं 20 नवंबर के बाद भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी सर्दी बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में इस दौरान पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे रहने वाले हैं।

दिसंबर में कड़ाके की ठंड/कोहरा/ शीतलहर की संभावना

वहीं एमपी मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर और जनवरी में प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। पूरे प्रदेश में आने वाले दो महीनों में 20 से 22 दिन तक कोहरे के साथ कोल्ड वेव की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही नवंबर के अंत तक प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगेगा।
16 नवंबर के बाद सर्द हवाएं भी बढ़ने लगेगी। पहाड़ों में जेट स्ट्रीम हवाओं के चलने से 3 दिन से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ता हुआ दिखाई दिया है। इसी वजह से शनिवार के मौसम में भी बदलाव दिखाई दे सकता है।
वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ समय तक यह स्थिति बनी रह सकती है। धीरे धीरे ठंड में इजाफा भी देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कोहरे का असर भी बढ़ेगा।

प्रदेश के इन इलाकों में बढ़ेगी ठंड

दरअसल दिसंबर के शुरुआत में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र में ठंड का असर दिखाई देगा। इनमें सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना शामिल है। वहीं इंदौर संभाग के इंदौर, झाबुआ और धार के उत्तरी हिस्से भी आने वाले समय में ठंडे पड़ने वाले हैं। जबकि रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली में भी सर्द हवाएं बढ़ेंगी। दरअसल जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी में भी ठंड का असर दिसंबर के शुरूआती दिनों में बढ़ेगा। इसके साथ ही प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है। इसके अलावा मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन, सीहोर, मंडला, धार, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल, डिंडोरी, झाबुआ में भी सर्द हवा का असर अब दिखाई देने लेगगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews