MP Weather : फिर बढ़ेगी ठंड, अगले हफ्ते से मौसम में बदलने के आसार, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

MP Weather: सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। बारिश और ओलों का दौर थमने के बाद ग्वालियर-चंबल समेत कई इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है। प्रदेश के 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिन तक बारिश या ओलों का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा बना रह सकता है।
MP Weather : फिर बढ़ेगी ठंड, अगले हफ्ते से मौसम में बदलने के आसार, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

फरवरी के पहले हफ्ते में ठंड ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। उत्तरी हिस्सों में सर्द हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। ग्वालियर-चंबल अंचल में ठिठुरन बनी हुई है, वहीं भोपाल और उज्जैन में भी रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में धूप निकल रही है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण लोगों को खास राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी हालात कुछ ऐसे ही बने रहेंगे।

शनिवार सुबह ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति देखने को मिली। हालांकि फिलहाल घने कोहरे या बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई। कटनी के करौंदी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहडोल के कल्याणपुर और खजुराहो में 6.6 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, राजगढ़ और उमरिया में करीब 8 डिग्री तापमान रहा। ग्वालियर पांच बड़े शहरों में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

8 फरवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका असर 10 फरवरी से मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है, जिससे मावठा गिरने की संभावना है। फिलहाल अगले चार दिन तक प्रदेश में बारिश या ओलों का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। 8 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है और रात की ठंड आगे भी लोगों को परेशान कर सकती है।

MP Weather Forecast Report

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews