22 जनवरी को रामभक्ति में डूबेगा मध्य प्रदेश, मंदिरों में होगा प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण, घोषित की जा सकती है सरकारी छुट्टी

Ram Mandir Pran Pratishtha

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी का दिन इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला है क्योंकि इस दिन भक्तों के रामलला अपने मंदिर में विराजित होंगे। इस स्वर्णिम क्षण को देखने के लिए हर भारतीय उत्सुक है। इस दिन मध्य प्रदेश भी पूरी तरह से भगवान राम की भक्ति में डूबा हुआ नजर आने वाला है। प्रदेश के सभी मंदिरों में रामधुन बजाई जाएगी और भजन कीर्तन करते हुए रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा। इस मौक पर जगह-जगह प्रभात फेरी भी निकाली जाने वाली है और हर किसी को रामभक्ति में डूबा देखा जाएगा।

मंदिरों में सीधा प्रसारण

अयोध्या के राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को टेलीविजन के जरिए लाइव दिखाया जाने वाला है। मध्य प्रदेश के जितने मंदिर हैं वहां पर भी प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। ये एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी इसके साक्षी बन सकें इसके लिए मध्य प्रदेश में सरकारी छुट्टी भी घोषित की जा सकती है। अब तक मध्य प्रदेश में 22 जनवरी की छुट्टी घोषित नहीं की गई है लेकिन कुछ विभागों के कर्मचारियों ने छुट्टी की मांग की है जिसे देखते हुए छुट्टी घोषित की जा सकती है।

जारी किए गए निर्देश

22 जनवरी का दिन एक ऐतिहासिक क्षण है। हर राम भक्त इस स्वर्णिम पल का साक्षी बन सके इसके लिए बिजली आपूर्ति को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी शहरों में विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिष्ठा वाले दिन किसी भी तरह से बिजली व्यवस्था ठप नहीं होनी चाहिए। सभी इलाकों में बिजली उपलब्ध रहना चाहिए।

MP में घोषित होगी सरकारी छुट्टी?

अयोध्या में होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर एक देशवासी के मन में उत्साह बना हुआ है। मध्य प्रदेश में भी जगह अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने वाले हैं। इस कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य सरकारी छुट्टी घोषित कर सकते हैं। जल्द ही मध्य प्रदेश में 22 जनवरी की सरकारी छुट्टी घोषित की जा सकती है। फिलहाल इस बारे में किसी तरह का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews