Murder in Ratlam : जमीनी विवाद में पिता और दो बेटों की हत्या, मारकर कुंए में फेंके शव

Murder in Ratlam : जमीनी विवाद में पिता और दो बेटों की हत्या, मारकर कुंए में फेंके शव

रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) के रतलाम जिले (Ratlam district) में हत्या की वारदात (Murder) सामने आई है। मामला रतलाम के सालाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरुंडा का है जहां एक कुएं में तीन लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यहां कुएं में पिता और उसके दो बेटों की हत्या कर शवों को पानी की मोटर से रस्सी से बंधे पाया गया। हत्या का कारण जमीनी विवाद को लेकर बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Morena News : अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण भाभर उम्र 35 साल का जमीन को लेकर उसके काका के परिवार से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही जमीन का बंटवारा हुआ था। इस बीच दीपावली के पहले और रविवार को भी दोनों के बीच जमकर विवाद छिड़ गया था। वहीं आज लक्ष्मण भाभर और उसके दो बेटों पुष्कर (8) और विशाल (13) की कुएं में लाश मिली। मामले पर मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- करोड़पति बनने के चक्कर में धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचते थे षडयंत्र

बताया जा रहा है की लक्ष्मण अपने बेटों के साथ खेत में रविवार सुबह खराब मोटर सुधारने गए थे। लेकिन शाम से ही तीनों घर नहीं लौटे। परिजन और ग्रामीण उनकी तलाशी कर रहे थे तभी शंका होने पर कुछ युवकों ने कुएं में उतर कर तलाशने की कोशिश की। वहां उन्हें तीनों के शव पानी की मोटर से बंधे दिखाई दिए। इसकी सूचना तत्काल सैलाना थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews