Morena News : अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Morena News : अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

मुरैना, संजय दीक्षित। अवैध हथियार (Illegal arms) तस्करों अभियान चला रही मुरैना पुलिस (Morena Police) को एक बड़ी सफलता मिली है।  पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को पकड़ा है। फैक्टी में पुलिस को मात्रा में तैयार अवैध हथियार मिले हैं।  पुलिस ने  आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया एवं एसडीओपी अशोक सिंह जादौन के नेतृत्व में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में एसडीओपी अशोक सिंह जादौन को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की जौटई गांव में अवैध हथियारों की फैक्ट्री (Illegal arms factory)  संचालित की जा रही है।

ये भी पढ़ें – मप्र उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर तंज- मंथन के बाद एक ही शब्द निकलेगा जय जय कमलनाथ

पुलिस ने टीम गठित कर अवैध हथियारों की फैक्ट्री (Illegal arms factory) पर दविश दी तो जौटई गांव में मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के 17 कट्टे, 12 बोर के 3 कट्टे , 32 बोर की 2 पिस्टल एवं बारह बोर के 6 जिंदा राउंड, 315 बोर के दो जिंदा राउंड और इलैक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन सहित भारी संख्या में हथियार बनाने की सामग्री जप्त की गई है।

ये भी पढ़ें – Paytm IPO : देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुला, कीमत 18,300 करोड़ रुपये

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी इटावा से हथियार लाकर चंबल के किनारे आसपास के एरिया में खपाते थे, अवैध हथियारों का कारोबार अशोक सिंह परिहार के द्वारा संचालित किया जा रहा था जो कि करीब 6 माह से चल रहा था।जिनकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।

[dgv_vimeo_video id=”643393244″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews