
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने बड़ा हमला किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 15 महीने में कांग्रेस ने किसी को रोजगार नहीं दिया। कमलनाथ जी केवल दो नौजवान को ही रोजगार दिया एक बेटे नकुलनाथ (Nakul nath)को और दूसरे भतीजे जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) को।
मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं प्रदेश के गृह, जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कांग्रेस की सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal nath) पर बड़ा हमला किया है। एक सवाल के जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रोजगार के नाम पर कमलनाथ जी बेकार का राग अलाप रहे हैं। उन्होंने लाखो युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन दिया केवल दो युवाओं को। एक अपने बेटे नकुल नाथ को सांसद बनाया और दूसरा भतीजे जयवर्धन सिंह को प्रदेश में मंत्री।
ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र में जल्द बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बौछार पड़ने के आसार
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बेचारे अरुण यादव नौकरी के लिए भटक रहे हैं उन्हीं को कमलनाथ जी अपने पास मौजूद दो पदों में से एक पद दे दें।
ये भी पढ़ें – भारत में अब ड्रोन उड़ाना हुआ आसान, पढ़िए New Drone Policy के महत्वपूर्ण नियम
रोजगार पर @OfficeOfKNath जी बेकार राग अलाप रहे हैं। उन्होंने लाखों युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था,लेकिन 15 महीनों की अपनी सरकार में केवल दो लोगों को रोजगार दिया, एक अपने बेटे @NakulKNath को सांसद बनाया,दूसरे अपने भतीजे @JVSinghINC को मंत्री बनाया। pic.twitter.com/LTdnzSr6lN
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 26, 2021
ये भी पढ़ें – कांग्रेस नेता के घर चल रहा था जुए का खेल, पुलिस की दबिश, महिला सहित 17 जुआरियों पर FIR
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

