Bhopal News : मिसरोद से एयरपोर्ट के लिए हुई नई सिटी बस की शुरुआत, जानें डिटेल्स

Bhopal News

Bhopal News : राजधानी भोपाल में बीसीएलएल द्वारा एक नई बस की शुरुआत की गई है जो गांधीनगर स्थित एयरपोर्ट से नर्मदापुरम रोड तक परिवहन सुगम बनाने में मदद करेगी। इस बस का नाम एयरपोर्ट एक्सप्रेस रखा गया है। दरअसल अभी तक एयरपोर्ट पहुंचने के लिए नर्मदापुरम रोड से सीधी बस की कनेक्टिविटी नहीं थी। इस वजह से फैसला लिया गया। क्योंकि अब तक एयरपोर्ट पहुंचने के लिए यात्रियों को ज्यादा किराया चुका कर और बस बदल कर पहुंचना पड़ता था।

लेकिन अब एयरपोर्ट एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है जिससे सिर्फ 30 किलोमीटर का सफर 1.10 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए किराया सिर्फ और सिर्फ 45 रूपये ही देना होगा। इस बस को लेकर बीसीएलएल के अधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि एयरपोर्ट से मिसरोद के बीच दो बस की चलाई जाने वाली है। ये बस एक दिन में 7 चक्कर लगाएगी। सुबह सबसे पहले मिसरोद से बस 5.20 बजे शुरू होगी। वहीं एयरपोर्ट से बस 8.15 बजे चलेगी।

Bhopal News
Bhopal News

ये समय फ्लाइट के समय को देखते हुए तय किया गया है। बस को कई सुविधाओं से लेस बनाया गया है। इसमें सीसीटीवी कैमरा भी लगाए गए है। साथ ही लाइव ट्रैकिंग के लिए जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है। मोबाइल एप भी बनाया गया है जिसकी मदद से यात्री बस के समय और आने-जाने की जानकारी ले सकेंगे। कैशलेस सुविधा भी बस में दी जाएगी। मिसरोद-राजा भोज एयरपोर्ट के बीच दौड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस 12 बस स्टापों पर रुकेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews