Jabalpur News: देर रात NIA की जबलपुर में दबिश, कई जगह सील, भारी पुलिस बल तैनात

NIA

Jabalpur News: दिल्ली से आई एनआईए की टीम ने देर रात जबलपुर में दबिश देते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के साथी मकसूद कबाड़ी और आहद उल्ला अंसारी अधिवक्ता के घर पर छापामार कारवाई की है। टीम ने जबलपुर पुलिस के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया और क्षेत्र को सील कर दिया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बड़ी ओमती क्षेत्र को सील करने के साथ पुलिस ने एक साथ शहर के 3 स्थानों कर दबिश दी है।

इस कारवाई को लेकर सूत्रों से जो जानकारी मिली है इसके मुताबिक मदार, टेकरीगोहलपुर और बड़ी ओमती में यह कार्यवाही की गई है। सूत्र बता रहे हैं कि संभवत भोपाल में जिस तरह फंडिंग की गई थी, उसी को लेकर पुलिस ने एनआईए के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है।

Jabalpur में NIA की कार्रवाई

एनआईए की टीम ने शुक्रवार की देर रात को स्थानीय पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों का मोबाइल भी पुलिस ने कवरेज के दौरान छीन लिया। भोपाल में हुई टेरर फंडिंग के दौरान कुछ लोगों के नाम सामने आए थे जिसको लेकर एनआईए ने जबलपुर पुलिस के साथ मिलकर यह छापा मारा है।

[dgv_vimeo_video id=”830742675″]

जिस समय यह कार्रवाई की जा रही थी उस समय एनआईए की टीम के साथ जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी के अलावा भारी पुलिस बल मौके पर तैनात था। बताया जा रहा है कि एनआईए ने सिविल लाइन में 2 जगह, बड़ी ओमती में 2 जगह और अधारताल में यह कार्यवाही की है। हालांकि, एनआईए और स्थानीय पुलिस टीम मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रही है। बताया जा रहा है कि एनआईए को शक है कि टेरर फंडिंग से यह पूरी कार्रवाई जुड़ी हुई हो सकती हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews