Nisha Bangre ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जीतू पटवारी को लिखी चिट्ठी, पार्टी को बताया ‘जलता हुआ घर’

Nisha Bangre

Nisha Bangre: पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे उस समय सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। हालांकि, पिछले दिनों उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी वापस मांगी थी। जिसके बाद ऐसा कहा जा रहा था कि वह राजनीति से दूर हो सकती हैं। इसी बीच निशा ने बड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। अब इस्तीफा देने के बाद वह राजनीति छोड़ रही हैं या फिर किसी अन्य दल में शामिल हो रही हैं यह कह पाना मुश्किल है। दरअसल, उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह किसी अन्य दल में शामिल हो सकती हैं।

जीतू पटवारी को भेजा इस्तीफा

निशा बांगरे ने लोकसभा चुनाव से पहले रविवार यानी आज कांग्रेस के सारे पदों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को दो पन्ने का पत्र लिखा है। जिसमें वह पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त होने के बाद कहती नजर आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया था लेकिन अब लगता है कि 6 महीने के अंदर ही उनका राजनीति से मोह भंग हो चुका है।

Nisha Bangre

कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

निशा ने अपने इस्तीफा में कांग्रेस पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाएंगे और वादा खिलाफी का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देने का आश्वासन दिया गया था तब जाकर उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि, 3 महीने पहले उन्होंने नौकरी वापस पाने के लिए आवेदन लगा दिया है।

लगाए कई गंभीर आरोप

निशा बांगरे ने इस्तीफा में लिखा है कि कांग्रेस में नारी सम्मान की कोई जगह नहीं है। उन्होंने लिखा कि मैं कांग्रेस की राजनीति में व्यापक तौर पर काम करना चाहती थी। लेकिन पार्टी ने मेरी योग्यता को अयोग्यता बना दिया। यही कारण है कि मैं पार्टी के सारे दायित्व से मुक्त होना चाहती हूं। अब मैं पूरा जीवन बाबा साहब के विचारों के प्रचार प्रसार में समर्पित करूंगी।

निशा ने यह भी लिखा है कि कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के दौरान मेरे साथ वादा खिलाफी की है। 229 का प्रत्याशी घोषित किए और आमला सीट मेरे लिए होल्ड रखने का दिखावा करते हुए समाज का वोट बटोरना चाहा। षड्यंत्र कर मुझे चुनाव लड़ने से रोका गया और इसके बाद लोकसभा में टिकट देने का भरोसा दिया गया लेकिन यहां पर भी वादा खिलाफी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews