अब हिंदी में करवाई जाएगी MBBS की पढ़ाई! मेडिकल शिक्षा के लिए अमित शाह जल्द करेंगे Hindi Syllabus लॉन्च

amit shah in indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मेडिकल कॉलेज (Medical College) की पढ़ाई सबसे ज्यादा कठिन होती है। लेकिन अब इस को आसान बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने वाली है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में अब मेडिकल कॉलेज की पढ़ाई हिंदी (Hindi Syllabus) में करवाई जाएंगी। इसके लिए केंद्र गृह मंत्री अमित शाह मेडिकल शिक्षा के लिए हिंदी सिलेबस को लॉन्च करने वाले हैं। इसके लिए वह 16 अक्टूबर के दिन भोपाल एक समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में वह हिंदी में मेडिकल एजुकेशन प्रदान करने के लिए किताब को लॉन्च करने वाले हैं। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा दी गई है।

Must Read : Health : शरद पूर्णिमा के दिन होती है अमृत की वर्षा, इस दिन खीर खाने के होते हैं ये गजब फायदे

बताया जा रहा है कि हिंदी में मेडिकल एजुकेशन करवाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट में जुटी हुई है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मेडिकल एजुकेशन के कार्यक्रम में हिंदी सिलेबस की किताब का लॉन्च करेंगे। ऐसे में छात्रों को भी काफी फायदा मिलेगा। साथ ही मेडिकल की पढ़ाई सिलेबस में करवाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक भोपाल में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को देखने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

जहां उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि यह अपनी मातृभाषा के गौरव को स्थापित करने के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है। दरअसल लोगों की मानसिकता बदलने की ऐतिहासिक घटना है। सीएम ने आगे कहा कि यह साबित करने के लिए जल्द ही मेडिकल की पढ़ाई और विशेष विषयों को हिंदी में पढ़ाया जा सकता है। आगे उन्होंने बताया कि राज्य में मेडिकल एजुकेशन के अलावा इंजीनियरिंग, नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्सेज की भी पढ़ाई हिंदी में करवाई जाने वाली है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों विशेषकर हिंदी विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews