Bank Note Press: देवास प्रेस में अब 22 घंटे काम करेंगे कर्मचारी, एक दिन में छपेंगे 2 करोड़ से ज्यादा 500 के नोट

Bank Note Press

Bank Note Press Dewas: आरबीआई द्वारा शुक्रवार को 2000 के नोट को लेकर बड़ी घोषणा की गई है और 30 दिसंबर तक सभी नागरिकों को पैसे बैंकों में जमा करने का समय दिया है। इसका सीधा असर अब मार्केट, बैंकों और बैंक नोट प्रेस पर दिखाई देने लगा है। देवास में स्थित बीएनपी में भी आदेश जारी कर कर्मचारियों का रविवार का अवकाश निरस्त कर दिया गया है, ताकि काम में तेजी लाई जा सके।

अब प्रेस में प्रतिदिन छापे जाने वाले नोटों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी और कर्मचारियों को रोजाना 22 घंटे काम करना होगा। 9 घंटे की शिफ्ट होती थी लेकिन अब कर्मचारी 11 घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे। यहां रोजाना लगभग 22 मिलियन यानी 2.20 करोड़ रुपए 500 के नोट के रूप में छापे जाएंगे।

Bank Note Press में बढ़ा काम

देवास स्थित प्रेस में 20 रुपए से लगाकर 500 रुपए तक के नोट की छपाई की जाती है। अब 2000 का नोट बंद होने की सूचना सामने आने के बाद 500 के नोटों की छपाई बढ़ा दी जाएगी। फिलहाल 18 से 20 मिलियन नोट प्रतिदिन छापे जा रहे हैं, लेकिन अब यह आंकड़ा 22 से 23 मिलियन तक पहुंचाया जाएगा। बैंक नोट प्रेस में 1100 कर्मचारी कार्यरत हैं, वही इस काम को करेंगे

वन लाइन मशीन होगी मददगार

बीएनपी में साल भर पहले ही एक नई मशीन इंस्टॉल की गई थी और आरबीआई बहुत समय पहले ही 2000 के नोट बंद करने के बारे में सोच रहा था। इसे देखते हुए देवास में सवा गुना नोट छपाई का काम किया जा रहा था। 9-9 घंटे की शिफ्ट में छपाई का काम तेजी से चल रहा था, इस वजह से बाजार में पैसों की किल्लत नहीं आएगी। नई मशीन इंस्टॉल की गई है, लेकिन पुरानी मशीन भी वहीं पर मौजूद है ताकि कोई समस्या आने पर छपाई किसी भी तरह से ना रुके।

नोट खपाने में लगे लोग

आरबीआई ने जब से बैंकों में नोट जमा करने की तिथि 30 सितंबर तय की है लोगों ने अपने पास से 2000 के नोट निकालने का काम शुरू कर दिया है। पेट्रोल पंप हो या फिर किराना मार्केट सभी जगह लोग 2000 के नोट लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं भ्रम के चलते कुछ लोगों ने नोट लेना बंद भी कर दिए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews