ग्वालियर को स्वच्छ बनाने अब नगर निगम ने शुरू की इनामी प्रतियोगिता, जानें अंतिम तारीख

ग्वालियर को स्वच्छ बनाने अब नगर निगम ने शुरू की इनामी प्रतियोगिता, जानें अंतिम तारीख

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में पिछड़कर दो पायदान नीचे खिसकने वाले ग्वालियर (Gwalior) को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 (Swachh Survekshan 2022) में देश में टॉप स्थान दिलाने के लिए ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) जी जान लगा रही है। पिछले दिनों शहर के लोगों को कचरे के फोटो खींचकर भेजने के एवज में 50 रुपये देने की योजना के बाद अब नगर निगम ने इनामी प्रतियोगिता शरू की हैं। टैगलाइन प्रतियोगिता (Tagline Competition) माध्यम से नगर निगम ने शहर के लोगों से स्वच्छता से जुड़ा स्लोगन यानि नारा मांगा है

ग्वालियर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्वालियर नगर निगम की टीम लगातार प्रयास कर रही है। पिछले दिनों कमिश्नर किशोर कन्याल के नेतृत्व में नगर निगम ग्वालियर की एक टीम देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को देखकर और वहां की सफाई व्यवस्था का अध्ययन कर आई है।

ये भी पढ़ें – बच्चों की सुरक्षा पर उठा सवाल, बिना वैक्सीन कैसे सुरक्षित नौनिहाल !

ग्वालियर नगर निगम ने स्वच्छता में शहर के नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए टैगलाइन प्रतियोगिता शुरू की है प्रतियोगिता में शहर के लोगों से स्वच्छता से जुड़े स्लोगन यानि नारा लिखकर देना होगा। प्रतियोगिता के विजेता को आकर्षक इनाम दिया जायेगा। टैगलाइन प्रतियोगिता में नारा देने के लिए 26 दिसंबर 2021 अंतिम तारीख है।

ये भी पढ़ें – Omicron Alert : दिल्ली सरकार ने की तैयारी, रोज होंगे 3 लाख टेस्ट, बढ़ेगा होम आइसोलेशन

गौरतलब है कि नगर निगम ने पिछले दिनों ग्वालियर के लोगों को स्वच्छता के लिये प्रोत्साहित करने के लिए कचरे के ठिकानों के फोटो भेजने के एवज में 50 रुपये प्रति फोटो देने की भी योजना चलाई है जिसमें शहर के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में आज रात से रात्रिकालीन कर्फ्यू

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews