पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने अटल जी को ऐसे किया याद , उनकी कविताओं को बताया मार्गदर्शक

पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने अटल जी को ऐसे किया याद , उनकी कविताओं को बताया मार्गदर्शक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की पुण्य तिथि पर आज देश उन्हें याद कर रहा है। भाजपा को गढ़ने वाले, लाखों लोगों के प्रेरणास्रोत अटल जी को लोग उनकी कविताओं, ओजस्वी भाषण, कार्यशैली, व्यक्तित्व में याद रखते हैं।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने भी अटल जी श्रद्धांजलि देते हुए उनकी कविताओं में उन्हें याद किया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट किया – श्रद्धेय अटल जी की वाणी और शब्दों में अतुलनीय ओज था। उनके शब्द और उनकी कविताएं जीवन से भरे हुए थे। मैं जब भी कभी दुविधा या चुनौतियों में उलझता हूं, तो उनके विचार और उनकी कविताएं मार्गदर्शन करने का काम करती हैं।

ये भी पढ़ें – संसद के आकार का एक ऐसा मंदिर जिसकी वास्तुकला देखकर आप भी हो जाएंगे दंग!

ये भी पढ़ें – टॉपर वनीषा को सीएम शिवराज ने सौंपा 2 लाख का चेक, बोले-कोई कमी नहीं होने दूंगा

ये भी पढ़ें – ‘खूब लड़ी मर्दानी… की लेखिका सुभद्रा कुमारी चौहान को गूगल ने डूडल बनाकर दी श्रद्धांजलि

उधर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुभद्रा कुमारी की जयंती पर उन्हें भी उनकी सबसे चर्चित कविता खूब लड़ी मर्दानी.. ट्वीट कर याद किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews