Gwalior News: अंतरराज्यीय गिरोह का एक सदस्य पुलिस गिरफ्त में, 7 कारें बरामद

Gwalior News: अंतरराज्यीय गिरोह का एक सदस्य पुलिस गिरफ्त में, 7 कारें बरामद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) में पिछले कुछ दिनों में बढ़ी कार चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी। शातिर चोर अलग अलग थाना क्षेत्रों में कार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे थे। बढ़ती घटनाओं के बाद सक्रिय हुई पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर उसकी निशानदेही पर चोरी की 7 कारें बरामद की हैं। गिरफ्तार (Arrest) आरोपी अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह (Interstate Car Thief Gang) का सदस्य है।

ये भी पढ़ें – निकाय चुनाव 2021: ग्वालियर HC के फैसले को SC में चुनौती देगी मध्यप्रदेश सरकार

गोला का मंदिर थाने के टीआई विनय शर्मा (Vinay Sharma) ने बताया कि कुछ दिनों से शहर में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। पिछले दिनों 12 फरवरी को गोले का मंदिर थाना क्षेत्र से एक स्विफ्ट डिजायर (Swift Desire) चोरी हुई थी। इससे कुछ पहले भी महाराजपुरा थाना क्षेत्र से एक स्विफ्ट (Swift) कार चोरी हुई थी। टीआई विनय शर्मा ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र की कार चोरी की तफ्तीश के दौरान एक संदेही हाथ लगा।

पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह (Interstate Car Thief Gang) का सदस्य निकला। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर 7 कारें बरामद की। जिनमें कुछ स्विफ्ट (Swift)और कुछ स्विफ्ट डिजायर (Swift Desire) कारें शामिल है। आरोपी ने बताया है कि इसके गैंग में दो और सदस्य हैं जो अभी फरार हैं। टीआई ने कहा कि ये लोग दूसरे राज्यों से कार चोरी कर एमपी में बेच देते हैं और एमपी से कार चोरी कर दूसरे राज्यों में बेच देते हैं। इनके दूसरे सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews