MP में पेट्रोल-डीजल के भाव में उथल-पुथल जारी, कहीं ईंधन महंगा तो कहीं सस्ता, जाने सभी शहरों के ईंधन के रेट

MP में पेट्रोल-डीजल के भाव में उथल-पुथल जारी, कहीं ईंधन महंगा तो कहीं सस्ता, जाने सभी शहरों के ईंधन के रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज यानि बुधवार को जनता को एलपीजी में राहत मिली है। हालांकि केंद्र सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती की है, लेकिन अब भी मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (prices of petrol and diesel)  आसमान छू रही है। आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.83 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। तो वहीं कल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.61 रुपए प्रति लीटर देखी गई थी।

यह भी पढ़े… Share Market : Sensex और Nifty दोनों में तेजी, जानिए बाजार का हाल 

प्रदेश के कई शहरों में आज ईंधन की कीमतों में कुछ पैसों की वृद्धि हुई। बालाघाट में पेट्रोल की कीमत में 0.11 रुपए की वृद्धि हुई तो वही होशंगाबाद में करीब 1 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि पेट्रोल में देखी गई। इसके अलावा झाबुआ, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नीमच, पन्ना, रायसेन, रतलाम और रीवा में ईंधन के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई। महाकाल की नगरी में आज पेट्रोल की कीमत 0.53 रुपए की वृद्धि हुई। शहडोल और रीवा में अभी में पेट्रोल की कीमत करीब 111 रुपए प्रति लीटर है। अलीराजपुर, अनुपुर, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डींडोरी, पन्ना, सीओनी, श्योपुर और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत करीब 110 रुपए प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े… 1 June New Rule: आज से बदल गए है ये 6 बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

विदिशा, सीहोर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, दमोह, भोपाल और भिण्ड में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। अगरमालवा, अशोकनगर, बेतूल, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, खांडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम, सतना, शाजापुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपए प्रति लीटर के आस-पास रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews