Pravasi Bharatiya Divas : 9 जनवरी को डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे PM Modi, इंदौर के लिए खास होंगे ये 5 दिन

Pravasi Bhartiya divas

Pravasi Bharatiya Divas : इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मलेन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन 9 जनवरी से 12 जनवरी तक किया जा रहा है। इसमें देश और दुनिया के प्रतिनिधि के साथ प्रवासी मेहमान शामिल होने वाले हैं। इंदौर के लिए जनवरी के 5 दिन बेहद खास होने वाले हैं। इंदौर में हो रहे इस आयोजन में देश और दुनिया के विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। खास बात ये है कि 9 जनवरी के दिन पीएम मोदी इसमें शामिल होंगे। साथ ही वह डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे।

इस आयोजन के होने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि यह मध्य प्रदेश की ब्रांडिंग का विशिष्ट अवसर है। इसकी तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। क्योंकि इस कार्यक्रम में हजारों प्रवासी मेहमानों के साथ ढाई हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए जनवरी बेहद महत्वपूर्ण है।

ये दोनों आयोजन भारतीय विभाग और उद्योग विभाग के ही कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि इन्हें सुचारू रूप से संपन्न किए जाने का दायित्व सभी संबंधित विभागों का है। ये महत्वूर्ण अवसर है जब मध्य प्रदेश की खूबियों को विभिन्न देशों से पधार रहे मेहमानों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं इन्वेस्टर्स समिट भी खास होने वाली है क्योंकि इसके माध्यम से प्रदेश में नए निवेश लाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश लाने के प्रयासों को सफल बनाएं।

14 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल –

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में आठ से 10 जनवरी की अवधि में हो रहे सम्मेलन के दूसरे दिन पीएम मोदी इंदौर आएंगे। वह डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार का वितरण करेंगी। इसके अलावा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 14 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे जिसमें कनाडा, जापान, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, मारीशस, जिम्बाब्वे, इजराइल, सिंगापुर, फिजी, कोरिया, जाम्बिया, कंबोडिया, तंजानिया और फिनलैंड शामिल है। इस कार्यक्रम की थीम ‘फ्यूचर रेडी मध्य प्रदेश रखी गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews