Pravasi Bhartiya Sammelan: इंदौर में PM जारी करेंगे खास डाक टिकट, मेहमानों के लिए बनेगा हेल्प डेस्क

Pravasi Bhartiya divas

Pravasi Bhartiya Sammelan : इंदौर में 2023 की जनवरी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने वाला है। इसको लेकर अभी से ही प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ये तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है। दरअसल यह 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी विशेष डाक टिकट जारी करने वाले हैं। यह डाक टिकट सम्मेलन के दूसरे दिन जारी किया जाएगा। यानी की 8 जनवरी से ये सम्मलेन शुरू होने वाला है। इसके दूसरे दिन यानी 9 जनवरी को पीएम मोदी डाक टिकट जारी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर केंद्र ने निर्देश किए थे, ऐसे में राज्य सरकार तैयारियों में जोरों शोरों से जुटी हुई है। दरअसल, भारतीय प्रवासी सम्मेलन के दौरान इंदौर के सभी होटल पहले से ही बुक किए जा चुके हैं। खास बात यह है कि सितारा होटल में इस सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए अपने किराए को कम कर लिया है। वहीं 8 जनवरी से 14 जनवरी तक किसी भी होटल में अन्य लोगों को रूम बुक करने की सुविधा नहीं मिल पाएगी। यह भी बात सामने आई है कि राज्य की ओर से होटलों के किराए की दर विदेश मंत्रालय को पहले से भेजी जा चुकी है।

यह भी बताया गया है कि प्रवासी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले मेहमानों को लाने ले जाने में और होटलों तक पहुंचने में कोई भी दिक्कत ना आए इसके लिए एयरपोर्ट पर विशेष हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। जिसके जरिए मेहमान भारतीय प्रवासी सम्मेलन में बिना किसी परेशानियों के शामिल हो पाएंगे। खास बात यह है कि इंदौर में सम्मेलन के बाद इन्वेस्टर्स सम्मिट भी होने वाली है। ऐसे में सभी मेहमान शहर की होटलों में ठहराया जाएंगे। इसके लिए भी होटलों के रिसेप्शन के साथ एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। ताकि किसी भी मेहमान को कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews