राहत पर राजनीति : कांग्रेस विधायक का आरोप, सरकार को नहीं है पीड़ितों की चिंता

राहत पर राजनीति : कांग्रेस विधायक का आरोप, सरकार को नहीं है पीड़ितों की चिंता

मुरैना, नितेन्द्र शर्मा।  ग्वालियर चम्बल संभाग के जिलों में आई बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों की मदद के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर सभी प्रभावित जिलों के प्रभारी मंत्री, प्रशासनिक अमला मदद और पुनर्वास के काम में जुटा है।  बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाकर उनके रहने, खाने की व्यवस्था की जा रही है लेकिन कांग्रेस इसे दिखावा कह रही हैं। कांग्रेस विधायक का आरोप है कि मुख्यमंत्री हवाई दौरा नहीं होने वाला।

मुरैना के कांग्रेस विधायक राकेश मावई ने सरकार की तरफ से की जा रही मदद और राहत पर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि मुरैना की हालत बहुत ख़राब है। एक तरफ चम्बल का प्रकोप है दूसरी तरफ क्वारी नदी उफन रही हैं। श्योपुर से लेकर भिंड तक नदी के किनारे की बसाहट पूरी तरह डूब में आ गई है।  लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। तमाम ऐसे गांव हैं जहाँ डूब में हैं चारों तरफ पानी भरा हैं। व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं किया गया है,  मुख्यमंत्री जी हवाई दौरा कर गये इससे कुछ नहीं होगा धरातल पर आना पड़ेगा ।

ये भी पढ़ें – पुरानी नसेनी पर लाइन मेन को काम करते देख भड़के ऊर्जा मंत्री, भरे पानी में किया निरीक्षण

कांग्रेस विधायक ने कहा कि पीड़ितों को ना सुविधा दी गई ना पुनर्वास की व्यवस्था की गई। ना NDRF दिखी ना SDRF बिजली के मोठे मोठे बिल दिए जा रहे हैं हालत बहुत ख़राब हैं इस सरकार में।  विधायक ने दावा किया कि हमारी टीम मदद में लगी है पोरसा से सबलगढ़ तक हमने अपनी नावों से पहुंचकर लोगों की मदद की है।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज पहुंचे डबरा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, की यह घोषणां

गौरतलब है कि मुरैना जिले के प्रब्भारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने सबसे ज्यादा प्रभावित गांव भानपुरा में लोगों से मुलाकात कर उनसे मुलाकात की है उन्हने भरोसा दिलाया है कि सरकार आपके साथ है।  उन्होंने NDRF टीम के साथ बचाव कार्य भी देखा  मुख्यमंत्री को  मुरैना के हालात की जानकारी भी दे रहे हैं।

https://vimeo.com/583368099

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews