नदी में मिले शवों पर सियासत- कमलनाथ के ट्वीट पर भाजपा ने दिया सबूतों के साथ यह जवाब

नदी में मिले शवों पर सियासत- कमलनाथ के ट्वीट पर भाजपा ने दिया सबूतों के साथ यह जवाब

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  पन्ना की रूंझ नदी (Roonjh River)में तैरते मिले शवों पर राजनीति शुरू हो गई है।  शवों के नदी में मिलने की जानकारी जैसे ही मीडिया के जरिये बाहर आई , कांग्रेस (Congress) ने तत्काल मुख्यमंत्री  (CM) और भाजपा सरकार (BJP Government) को घेरते हुए ट्वीट कर निशाना साधा।  वहीं कांग्रेस (Congress) के ट्वीट के बाद भाजपा (BJP) सक्रिय हुई और फिर भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) को सुबूतों के साथ जवाब दिया।

दरअसल पत्र जिले की रूंझ नदी (Roonjh River) में शवों के तैरते मिलने की खबर के बाद कांग्रेस (Congress) को मुद्दा मिल गया।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) ने एक के बाद एक दो ट्वीट किये।  उन्होंने शवों के मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) और भाजपा सरकार (BJP Government) को आड़े  हाथ लिया।

कमल नाथ (Kamal Nath) के ट्वीट के बाद भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर (Lokendra Parashar) सामने आये उन्होंने लिखा – कमलनाथ जी,  आपको बुढ़ापे में तो झूठ बोलने में शर्म आनी चाहिए । जिस घटना का आप जिक्र कर रहे हैं उसका कोरोना से कोई संबंध नहीं है जिस बीमारी के कारण इन लोगों की मृत्यु हुई है, उस बीमारी के शवों को पानी में बहाने की वहां परंपरा है आप समाज में डर पैदा करके क्या हासिल करना चाहते हैं।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर (Lokendra Parashar)यहीं नहीं रुके , उन्होंने इसके बाद फिर ट्वीट किया , और ये ट्वीट सुबूतों के साथ किया जिसमें कलेक्टर, एसपी का प्रतिवेदन, मृतकों के परिजनों का हलफनामा सबकुछ था।  इसमें 6 नहीं 2 शव मिलने की बात कही गई और कहा गया कि परंपरा का निर्वाह करते हुए बुजुर्गों को परिजनों द्वारा जलसमाधि दी गई।  उनका कोरोना  से कोई सम्बन्ध नहीं है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर (Lokendra Parashar) ने कमल नाथ (Kamal Nath) से माफ़ी मांगने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि पन्ना जिले से बहने वाली केन नदी (Ken River) की सहायक नदी रूंझ (Roonjh River) में भी गंगा नदी की तरह ही शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई । ग्रामीण शव देखकर भयभीत हो गए।  पन्ना जिले के नंदनपुर गांव के पास नदी के किनारे ये शव लग गए कुछ शव पानी के ऊपर हैं और कुछ शव पानी के अंदर।  नदी के ऊपर दिख रहे शवों की जब ग्रामीणों ने गिनती तो करीब 6 से अधिक शव उन्हें दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें – रूंझ नदी बनी पन्ना की गंगा, तैरते मिले 6 से ज्यादा शव, मचा हड़कंप

उधर पन्ना (Panna) की रूंझ नदी (Roonjh River) में तैरती मिले शवों के बारे में पन्ना एसपी धर्मराज मीना (Panna SP Dharmaraj Meena) का कहना है कि रूंझ नदी (Roonjh River) में अभी तक की  तहकीकात में 2 शव मिले हैं, जिनका कोरोना से कोई संबंध नहीं है।  ये शव गांव के ही बुजुर्गों के हैं जिनको उनके ही परिजनों ने जल समाधि दी थी। रूंझ नदी (Roonjh River) में पानी का बहाव कम होने के कारण शव तैरते हुए मिले हैं जिनके शव मिले हैं उनकी पहचान भी कर ली गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews