DAVV University: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में शुरू हुई नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया, नियुक्ति के लिए कुलपति सर्च पैनल बनाया जाएगा

DAVV University: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में शुरू हुई नए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया, नियुक्ति के लिए कुलपति सर्च पैनल बनाया जाएगा

DAVV University: वर्तमान कुलपति का कार्यकाल छह माह में समाप्त होने के बाद, राजभवन ने नए कुलपति की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है, और यूनिवर्सिटी-कॉलेज प्रोफेसरों को आवेदन करने का आमंत्रण किया है। हालांकि 24 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कुलपति के पद पर रहते नए के लिए आवेदन शुरू हो रहे हो। जानकारी के मुताबिक इसके लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू हाे गई है।

आवेदन की प्रक्रिया और योग्यता:

जानकारी के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल तक ऑनलाइन की जाएगी और इसके लिए उम्मीदवारों को प्रोफेसर के रूप में दस वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदक का जन्म 1 अक्टूबर 1958 या उसके बाद हुआ होना चाहिए। वहीं आपको अवगत करा दें की राजभवन ने वर्तमान कुलपति का कार्यकाल पूरा के ठीक छह महीने पहले ही अब नए कुलपति की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

कुलपति सर्च पैनल बनाया जाएगा:

आवेदन की पूर्णता के बाद, कुलपति सर्च पैनल बनाया जाएगा, जिसमें राजभवन, राज्य शासन, और यूजीसी से तीन सदस्य होंगे। इस पैनल की जांच के बाद न्यूनतम तीन और अधिकतम पांच उम्मीदवारों का पैनल तैयार होगा, जिनमें से एक को कुलपति नियुक्त किया जाएगा। दरअसल नियमों के तहत कौन आवेदक पात्र रखते हैं इसके हिसाब से ही नियुक्ति की जाएगी।

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में इस साल कुलपति के पद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, और इस पद के लिए नए कुलपति की तलाश है। पिछले 24 सालों में, यहां कुलपतियों का पद कई बार हटाया गया है, जिसमें डॉ. भरत छपरवाल, डॉ. अशर्फीलाल शर्मा, डॉ. सीएस चढ्ढा, डॉ. भागीरथ प्रसाद, अजीतसिंह सेरहावत, प्रा. पीके मिश्रा, और प्रा. डीपी सिंह शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews