PUBG लवर्स को मिलने जा रहा दीवाली का तोहफा,भारत करने जा रहा PUBG Mobile India लॉन्च

government-will-ban-on-'Pabji'-game-in-Madhya-pradesh-

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत सरकार ने कुछ समय पहले कई चीनी एप को बैन कर दिया है, जिसमें PUBG Mobile भी शामिल था। अगर आपको भी PUBG Mobile गेम का बेसब्री से इंतजार है, तो अब आप खुश हो जाइए, क्योंकि अब इस गेम की वापसी हो रही है। जिसके लिए अब कंपनी बैटल रॉयल गेम का PUBG Mobile India लाने वाली है, जो इंडिया स्पेसिफिक वर्जन है।

भारत सरकार द्वारा सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लीक होने को लेकर कई सारे चाइनीज ऐप्स को भारत में बैन कर दिया गया था। बता दें कि बैन किए गए गेम्स में PUBG Mobile एक पॉप्युलर गेम था, जिसके जाने का गम हर एक वर्ग में देखा गया था, लेकिन अब इसके यूजर को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब PUBG Mobile का एक फिर वापसी होने जा रहा है।

PUBG Mobile को लेकर साउथ कोरियन कंपनी PUBG कॉर्पोरेशन ने PUBG गेम के वापसी का ऐलान किया है। इस गेम को लेकर साउथ कोरियन कंपनी ने कहा कि ये गेम भारतीय मार्केट के लिए ही विशेष रुप से तैयार किया गया है। जिसमें इस बार किसी भी तरह से चाइनीज कंपनी के साथ कोई पार्टनर्शिप नहीं है।

बता दें कि पहले PUBG गेम के डिस्ट्रीब्यूशन का जिम्मा चाइनीज कंपनी पर था। वहीं इसकी पैरंट कंपनी Krafton थी। जो भारत में भी लोकल वीडियो गेम्स, एंटरटेनमेंट, ई-स्पोर्ट्स के साथ IT इंडस्ट्रीज को और बेहतर करने लिए इन्वेस्ट करने की ओर अपना कदम बढ़ा रही है। जिसके लिए Krafton कंपनी भारत में 100 मिलियन डॉलर निवेश करने जा रही है।

PUBG Corporation से मिली जानकारी के अनुसार भारत में PUBG Mobile India के लिए खास तैयारी की जा रही है। जिसे लेकर PUBG Corporation कंपनी ने कहा है कि इस गेम से यूजर्स को सिक्योरिटी के साथ गेम खेलने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही वेरिफिकेशंस और ऑडिट्स को ध्यान में रखते हुए स्टोरेज सिस्टम को अच्छा बनाया जाएगा। जिससे यूजर्स का डाटा सुरक्षित रहेगा। वहीं PUBG Corporation ने गेमिंग यूजर एक्सपीरियंस को लेकर कहा कि इस नए गेम में वर्चुअल सिमुलेशन ट्रेनिंग ग्राउंड के साथ-साथ कैरेक्टर्स भी देखे जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी ने यंग प्लेयर्स को हेल्दी गेमप्ले हैबिट्स देने का भी वादा किया है।

PUBG Mobile India के लॉन्स होने से संबंधित अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन जो भी जानकारी आई है। वो हम आप लोगों के साथ साझा कर रहे है। जिसके तहत इस गेम में खास एलिमेंट्स को जोड़ा गया है।

ये रहेगा खास

  • इंडिया-एक्सक्लूसिवई
  • ई-स्पोर्ट्सइवेंट्स
  • सबसे बड़े गेमिंग टूर्नामेंट्स
  • बड़े प्राइज पूल्स को एड किया गया है।
Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews