MP News : किसानों के लिए राहत भरी खबर, ग्रीष्म कालीन मूंग-उड़द के उपार्जन के लिए पंजीयन की अवधि बढ़ी, जानें नई डेट

राज्य सरकार ने किसानों को एक बार फिर बड़ी राहत दी है। वर्ष 2024 विपणन वर्ष 2024- 25 में प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब किसान 10 जून तक पंजीयन करा सकेंगे।
MP News : किसानों के लिए राहत भरी खबर, ग्रीष्म कालीन मूंग-उड़द के उपार्जन के लिए पंजीयन की अवधि बढ़ी, जानें नई डेट

MP Moong Urad Procurement : मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए राहत भरी खबर है। राज्य की मोहन सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने ग्रीष्‍मकालीन मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्‍य पर खरीदी के पंजीयन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब किसान 10 जून तक समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द का पंजीयन करा सकते है।

10 जून तक कर सकते है मूंग-उड़द खरीदी

राज्य शासन ने विपणन वर्ष 2024- 25 में प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसल समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए पंजीयन की तिथि आगे बढ़ा दी है। ग्रीष्मकालीन मूँग एवं उड़द फसल का पंजीयन अब 10 जून तक किया जा सकता है। राहत की खबर ये है कि शनिवार एवं रविवार को भी पंजीयन केन्द्र खुल रहेंगे।पूर्व में यह पंजीयन की तारीख 05 जून थी।

इन जिलों में होती है मूंग-उड़द की पैदावर

बता दे कि मध्य प्रदेश के मध्य भारत अंचल के लगभग सभी जिलों में मूंग की फसल उगाई जाती है। भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, रायसेन, हरदा, बैतूल, देवास जिलों में प्रमुख रूप से मूंग की फसल की लगाई जाती है, इसी तरह उड़द की फसल का उत्पादन भी बड़े पैमाने पर किया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी मूंग उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है, ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा मंडियों में भी पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश सभी जिलों के कलेक्टरों को जारी किए हैं.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews