MP Patwari Result 2022: एमपी पटवारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, काउंसलिंग की तारीख घोषित, ऐसे चेक करें परिणाम

result

MP Patwari Result 2022: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की तरफ से पटवारी परीक्षा- 2022 का रिजल्ट रविवार शाम को जारी कर दिया गया है। आपको बता दें पटवारी परीक्षा का रिजल्ट कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इस वेबासाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

RM : https://t.co/r8o3U3SoCF@CMMadhyaPradesh@mprevenuedeptt#JansamparkMP pic.twitter.com/ajzPjAaP8I

— Jansampark MP (@JansamparkMP) February 18, 2024

इस दिन होगी चयनित उम्मीदवारों की काउंसलिंग

राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने पटवारी परीक्षा- 2022 को लेकर बताया कि रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही काउंसलिंग के जरूरी दिशा-निर्देश भी एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर https://prc.mponline.gov.in/ अपलोड कर दिया गया है, जहां उम्मीदवार अपना प्रोफाइल बनाकर अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर सकते हैं। आपको बता दें चयनित उम्मीदवारों की काउंसलिंग 24 फरवरी 2024 को किया जाएगा। इसके साथ ही सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि अगर चयनित उम्मीदवार निर्धारित तारीख को काउंसलिंग के लिए मौजूद नहीं होते हैं तो उस पद को खाली मानकर रद्द कर दिया जाएगा।

इस तरह देख सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘MPPEB Patwari Result 2022’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद एक नया विंडो खुलेगा।
  • उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आपके स्क्रिन पर रिजल्ट का पीडीएफ़ खुल जाएगा।

इस दिन हुई थी पटवारी 2022 की परीक्षा

गौरतलब है कि पटवारी सहित ग्रेड-III के कुल 9,200 पदों पर 2022 के नवंबर महीने में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वहीं इसके लिए 15 मार्च से 26 अप्रैल 2023 तक परीक्षा का ओयजन किया गया था। बता दें यह परीक्षा प्रदेश के कुल 78 सेंटरों पर आयोजित हुई थी। जिसमें 12 लाख 7 हजार 963 लोगों ने आवेदन किया था। जबकि 9 लाख 78 हजार 270 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews