Road accident : खड़े ट्रक में सीधी जा भिड़ी एंबुलेंस, 3 की मौत, मां-बेटा और गर्भवती बहू गंभीर

Road accident : खड़े ट्रक में सीधी जा भिड़ी एंबुलेंस, 3 की मौत, मां-बेटा और गर्भवती बहू गंभीर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) से दर्दनाक सड़क दुर्घटना (road accident) की खबर सामने आई है। पनागर थाना के जबलपुर-कटनी बाईपास में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पनागर बाईपास के पास एक खड़े ट्रक से एंबुलेंस जा भिड़ी। मृतक उमरिया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसा : आपस में टकराए 8 बड़े वाहन, 4 युवकों की मौत

जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के इंडबार गांव से जननी एक्सप्रेस (एंबुलेस) में गर्भवती महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज लाया जा रहा था। एंबुलेंस वहां खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए, तो वहीं हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गर्भवती महिला उसके पति और सास की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक कटनी-जबलपुर हाईवे पर ट्रक MP 04 HE 6135 को काला करने के बाद चालक कहीं चला गया था। इसी दौरान इंदवार गांव जिला उमरिया निवासी कुछ लोग एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस MP 34 D 2786 में लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार कराने ले जा रहे थे। तभी पनागर बाईपास में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस की सीधी भिड़ंत हो गई। ट्रक के पिछले हिस्से में घुसी एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद इतनी तेज आवाज आई कि हाईवे पर काफी दूर तक लोग सहम गए। घायलों में गीता पति लालमन रावत (40), राजकुमार पिता लालमन रावत (29), रेखा बाई पति राजकुमार रावत (29) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- आत्महत्या के मामले में फरार BJP नेता सहित 6 आरोपियों पर इनामी राशि घोषित, ये है आरोप

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews