दर्दनाक हादसा : खड़े टैंकर में भिड़ी कार, 5 लोगों की मौत 3 घायल, देखें वीडियो

दर्दनाक हादसा : खड़े टैंकर में भिड़ी कार, 5 लोगों की मौत 3 घायल, देखें वीडियो

सिवनी, डेस्क रिपोर्ट। जिले के जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे पर से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार खड़े टैंकर में घुस गई। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही तीन महिलाओं के साथ पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य है।

दरअसल, सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक तेज रफ्तार कार टोल प्लाजा पर खड़े हुए टैंकर से टकरा गई। बताया जा रहा है कार में सवार लोग उत्तरप्रदेश के बनारस का रहने वाले है, जो बेंगलुरु जा रहे थे। इसी दौरान अलोनिया टोल प्लाजा पर कार टैंकर से जा भिड़ी , ये पूरा हादसा टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गया।

हादसे में जिन लोगों की जान गई है उसमें पति-पत्नी और बेटे समेत पांच लोग शामिल है, जिनके नाम है सरित पटेल,अजय कुमार, राधा पटेल, विजय पटेल के साथ एक और महिला है। वहीं कार में मौजूद चंदना जिनकी उम्र 20 साल बताई जा रही है, श्रेया जोकि 9 साल की है और 4 साल के प्रखर पटेल घायल हुए है जिन्हे तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया,जहां इनका इलाज जारी है।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1341073652574371841

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews