महिला SDO पर हमले पर भड़के सिंधिया, अवैध उत्खनन को लेकर कही ये बड़ी बात

महिला SDO पर हमले पर भड़के सिंधिया, अवैध उत्खनन को लेकर कही ये बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मुरैना में वन विभाग (Forest) की दबंग महिला अधिकारी एसडीओ श्रद्धा पांढरे (SDO Shraddha Pandhare) पर हुए हमले की सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  ने निंदा की है उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में मुख्यमंत्री जी से बात करूंगा,  तहकीकात होगी।  सिंधिया ने कहा कि अवैध उत्खनन के खिलाफ मेरा झंडा हमेशा से ही बरक़रार रहा है।

ये भी पढ़ें – तुलसी सिलावट बोले- अधिकारी व कर्मचारियों को 1 हफ्ते में मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

ग्वालियर पहुंचे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अवैध उत्खनन किसी का भी हो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  मुरैना में वन विभाग की दबंग महिला अधिकारी एसडीओ श्रद्धा मांढरे पर हमले के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि मुझे अभी जानकारी मिली है मैं प्रशासन से बात करूँगा  और मुख्यमंत्री जी से भी बात करूंगा।  इस मामले की तहकीकात होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए करनी पड़ रही मशक्कत, गांव वाले कर रहे अभद्रता

सांसद सिंधिया ने कहा कि अवैध उत्खनन के खिलाफ मेरा झंडा हमेशा बरकरार रहा है।  जो लोग सरकार को रॉयल्टी देते हैं उनकी सुरक्षा भी होनी चाहिए और जो अवैध उत्खनन करते हैं उनपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें – SDM ने खुद अनाथ बच्चों के घर पहुंचकर दी मदद, भरोसा दिलाया सरकार आपके साथ है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews