सिंधिया की शिवराज से मुलाकात सोमवार को, चर्चाओं का बाजार गर्म

सिंधिया की शिवराज से मुलाकात सोमवार को, चर्चाओं का बाजार गर्म

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh) से मुलाकात करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन के गठन के बीच सिंधिया की मुख्यमंत्री से मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है। मुलाकात की खबर के बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर मप्र आ रहे हैं। वे सोमवार सुबह 9: 05 पर दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से उडकर 10: 30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वे यहाँ कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 1:30 से 2:15 बजे तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे। सिंधिया 2:30 बजे हेलिकॉप्टर से उडकर 3: 30 बजे ओरछा पहुंचेंगे वहाँ वे एक शादी समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद 4: 30 बजे वहाँ से हेलिकॉप्टर से उडकर 5: 30बजे ग्वालियर एयर पोर्ट पहुंचेंगे और यहाँ से विशेष विमान से दिल्ली चले जायेंगे।

एक दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री और सिंधिया की मुलाकात कई कयासों को जन्म दे रही है। माना ये जा रहा है कि 45 मिनिट की इस मुलाकात में सिंधिया अपने चुनाव हारे हुए समर्थकों के पुनर्वास और जीते हुये समर्थक विधायकों को मंत्रिमंडल में और संगठन में शामिल करने पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रिमंडल का विस्तार करना है वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी संगठन बनाना है। ऐसे में माना जा रहा है सिंधिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और खुद को मजबूत बनाये रखने के लिए सत्ता और संगठन में अपने समर्थकों को भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं।।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews