कोरोना वैक्सिनेशन का दूसरा चरण 25 से – यहाँ 13 केंद्रों पर लगेंगे टीके

CONGRESS

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना (Corona)महामारी से बचाव के लिए शुरू हुए टीकाकरण यानि वैक्सिनेशन (Vaccination) का दूसरा चरण कल 25 जनवरी से शुरू होगा। ग्वालियर जिले में इसके लिए 13 टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं जहाँ टीके लगाए जायेंगे। खास बात ये है कि यदि सूची में शामिल हेल्थ वर्कर्स (Health workers)नहीं आते हैं तो दूसरे हेल्थ वर्कर्स (Health workers)को टीका लगाया जायेगा।

कोरोना टीकाकरण यानि वैक्सिनेशन (Vaccination) का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था तब ग्वालियर जिले में चार टीकाकरण केंद्र बनाये गए थे जहाँ 100-100 हेल्थ वर्कर्स (Health workers)को टीका लगाने के लिए बुलाया गया था। जिनमें से अधिकांश हेल्थ वर्कर्स (Health workers)ने टीका लगवाया। लेकिन अब जिला प्रशासन ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ दी है।

CMHO डॉ मनीष शर्मा ने एम पी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि 25 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण के दूसरे चरण में केंद्रों की संख्या चार से बढ़ाकर 13 कर दी गई है इसमें चार निजी अस्पतालों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी 13 केंद्रों पर 100-100 हेल्थ वर्कर्स को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जायेगा। CMHO डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि यदि समय रहते किसी केंद्र पर सूची में शामिल हेल्थ वर्कर्स (Health workers)टीका लगवाने नहीं आता है तो सूची में शामिल अन्य हेल्थ वर्कर्स (Health workers) को मौका दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम तो दिन में 12 बजे के बाद से ही माहौल को देखते हुए हेल्थ वर्कर्स (Health workers)को फोन लगाने शुरू कर देंगे। जिससे अधिक से अधिक लोगों को टीके लग सकें।

इन 13 केंद्रों पर लगेंगे कोरोना से बचाव के टीके

जेएएच में 2 स्थान

जिला चिकित्सालय मुरार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार

सिविल अस्पताल डबरा

आयुर्वेदिक हॉस्पिटल आमखो

आरजेएन अपोलो स्पैक्ट्रा हॉस्पिटल

बीआईएमआर हॉस्पिटल

कैंसर हॉस्पिटल

कल्याण हॉस्पिटल पड़ाव

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरई

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उटीला

बीएसएफ टेकनपुर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews