Sehore News: कोविड जागरुकता अभियान क्या सिर्फ अधिकारियों तक ही सीमित ?

sehore, covid

सीहोर, अनुराग शर्मा। जिले में कोविड (covid) के प्रति जागरूकता अभियान (awareness campaign) सिर्फ नेताओें और अधिकारियों (officers) तक ही सीमित नजर आ रहा है क्योंकि आम जनता (common people) इस अभियान के प्रति बिल्कुल भी गम्भीर नहीं दिखाई नहीं दे रही है। लोग नियमों (rules) का पालन किए बगैर ही मनमाने ढंग से घूम रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक महामारी कोविड 19 के प्रति जनता का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से आज 11 बजे सायरन बजाने की घोषणा की है। इस सायरन के बजते ही जनता जहां पर भी होगी वहां खड़े रह कर मास्क लगाने और कोविड नियमों का पालन करने का प्रण लेगी, ऐसा मुख्यमंत्री का आग्रह है।

नगर के व्यस्त कोतवाली चौराहे पर प्रसाशन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें कलेक्टर के अलावा प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में सायरन बजते ही सभी सावधान मुद्रा में 2 मिनट तक खड़े रहे।

यह भी पढ़ें… कोरोना को रोकने मध्य प्रदेश पुलिस चलाएगी नया अभियान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया ऐलान

पर इस दौरान आमजनता का इस कार्यक्रम के प्रति कोई रुझान नहीं दिखा। जिस कोतवाली चौराहे पर कार्यक्रम हो रह था वहां जनता की आवाजाही रोजाना की भांति देखी गई। जनता न तो बजते सायरन से प्रभावित हुई और न ही शासन- प्रसाशन के अधिकारियों के साथ नेताओं की मौजूदगी से प्रभवित हुई।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews