डॉक्टरों के लिए शिवराज सरकार की नई सौगात, मेडिकल छात्रों का होगा कैशलेस मेडिक्लेम

डॉक्टरों के लिए शिवराज सरकार की नई सौगात, मेडिकल छात्रों का होगा कैशलेस मेडिक्लेम

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) प्रदेशवासियों का दिल जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अब चाहे किसी योजना की शुरुआत करने से पहले कान्याओं की पूजा हो या किसी योजना की घोषणा। सरकार द्वारा आए दिन नई योजनाओं के जरिए प्रदेशवासियों को लाभांवित किया जा रहा है। एक बार फिर शिवराज सरकार नई सौगात लेकर आई है, जिसके जरिए प्रदेश के डॉक्टरों (Doctors) का लाभ (Benefit) मिलेगा।

ये भी पढ़े- मास्टर स्ट्रोक की तैयारी में शिवराज, जल्द हो सकती है यह घोषणा!

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने किए आदेश जारी

दरअसल, शिवराज सरकार ने प्रदेश के डॉक्टरों के लिए कैशलेस मेडिक्लेम (Cashless Mediclaim) की सौगात लेकर आई है, जिसके तहत मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जहां मेडिकल छात्रों का बीमा (Insurance) करवाया जाएगा। जी हां शिवराज सरकार ने मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल और डेंटल कॉलेजों के 10 हजार छात्रों का मेडिक्लेम करवाने का फैसला किया है। डॉक्टरों के मेडिक्लेम को लेकर प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

2 लाख रुपए तक का होगा हर साल कैशलेस मेडिक्लेम

चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical education department) द्वारा जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि प्रदेश के शासकीय, स्वशासी(Autonomous), डेंटल, नर्सिंग कॉलेज और संबद्ध अस्पतालों में पढ़ाई कर रहे हैं जूनियर डॉक्टरों को अब मेडिक्लेम (Mediclaim) की फैसिलिटी दी जाएगी। जिसके तहत हर साल 18 से 35 साल के पीजी डॉक्टर सुपर स्पेशलिटी, डेंटल, फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को 2 लाख रुपए तक का कैशलेस मेडिक्लेम करवाया जाएगा।

ये भी पढ़े- Video Viral- अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे सिंधिया के यह वीडियो

परिजनों को मिलेगा पर्सनल एक्सीडेंटल और डिसेबिलिटी कवर

वहीं डॉक्टरों की दुर्घटना या अकासमिक मृत्यु होने पर उनके परिवार वालों को पर्सनल एक्सीडेंटल (Personal accidental) और डिसेबिलिटी कवर (Disability cover) दिया जाएगा। डॉक्टरों को मेडिक्लेम देने के लिए प्रदेश सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस लिमिटेड, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews